Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर की घटना : प्राथमिक विद्यालय के सामने मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्ते नोचकर खा रहे थे

फतेहपुर की घटना : प्राथमिक विद्यालय के सामने मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्ते नोचकर खा रहे थे
फतेहपुर के जंगल में मिला नवजात बच्ची का शव

यूपी के फतेहपुर में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया गांव वालों ने देखा तो कुत्तों का झुंड शिशु को खा रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में मिला नवजात बच्ची का शव कुत्ते नोचकर खा रहे थे
  • फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का मामला
  • चंदापुर गांव में बने प्राथमिक विद्यालय के सामने जंगल में मिला नवजात बच्ची का शव

Fatehpur Dead Body oF Newborn Girl : प्रदेश सहित देश की सरकार ने भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है बाउजूद भ्रूण हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. मां की कोख में ना सही तो जन्म के बाद बच्चियों को मार दिया जाता है या फिर किसी जंगल में जंगली जानवरों का निवाला बना दिया जाता है. ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का है जहां निर्दयी माता-पिता ने अपनी नवजात बच्ची को जंगल में फेंककर कुत्तों के हवाले कर दिया.

प्राथमिक विद्यालय के बाहर जंगल में मिला बच्ची का शव...

मंगलवार सुबह चंदापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब प्राथमिक विद्यालय के सामने जंगल में कुछ कुत्तों का झुंड एक नवजात को खा रहा था. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव के पास से कुत्तों को भगाकर पुलिस को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युगांतर प्रवाह को जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बताया की सुबह ग्रामीणों के माध्यम से सूचना दी गई थी. उन्होंने कहा कि शव प्रथम दृष्टया किसी बच्ची का है जो गांव के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय के बाहर पाई गई थी मामला अज्ञात में दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है. वहीं गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर किसने नवजात को इस जंगल में फेंका है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us