Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित 'ललित' को मिला अटल साधना सम्मान.!

फतेहपुर:सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित 'ललित' को मिला अटल साधना सम्मान.!
चंद्रिका प्रसाद दीक्षित

देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कवि अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या में बांदा जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम में मूलतः फ़तेहपुर जनपद के टीसी गांव से तालुक रखने वाले साहित्यकार डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित 'ललित' को अटल साधना सम्मान से सम्मानित किया गया.. पढ़े युगान्तर प्रवाह एक्सक्लुसिव रिपोर्ट...

फतेहपुर के हंसवा विकास खण्ड क्षेत्र के एक छोटे से गांव टीसी के रहने वाले ख्यातिप्राप्त साहित्यकार डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित 'ललित' को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कवि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पूर्व संध्या में बांदा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में अटल साधना सम्मान से सम्मानित किया गया।
बांदा में आयोजित इस कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास सहित तमाम देश के बड़े कवियों और साहित्यकारों ने शिरकत की।

इससे पूर्व सदस्य हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति भारत सरकार एवं आयोजक रमेश अवस्थी ने विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा करने वाली पचास से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया । आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए । जिसमें शिव तांडव , और गीत संगीत ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी । इसके बाद मौजूद कवियों को आयोजक रमेश अवस्थी , सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी , जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और सचिन अवस्थी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

आपको बता दे कि इससे पूर्व में भी डॉ.ललित को राष्ट्र गौरव और राष्ट्र कवि जैसी उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ.ललित जेएन डिग्री कालेज बांदा में हिंदी प्रवक्ता रह चुके हैं।

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us