Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bahua Road Accident: फतेहपुर में छात्रा की मौत पर बवाल! सिपाही सहित चौकी इंचार्ज को भीड़ ने पीटा, ड्राइवर को किया अधमरा

Fatehpur Bahua Road Accident: फतेहपुर में छात्रा की मौत पर बवाल! सिपाही सहित चौकी इंचार्ज को भीड़ ने पीटा, ड्राइवर को किया अधमरा
Fatehpur Bahua Road Accident

यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने चौकी में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही बीच बचाव करने आए चौकी प्रभारी सहित सिपाही को भी पीट दिया.मामला बढ़ता देखकर मौके पर कई थानों की फोर्स सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए (Fatehpur Bahua Road Accident News Mob Beat Up After Student Death)

Fatehpur Bahua Road Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सड़क हादसे के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई.गुस्साई भीड़ ने हादसे के बाद जमकर बवाल किया.चौकी में पथराव के साथ बीच बचाव करने आए प्रभारी सहित सिपाही को भी पीट दिया.मामला बढ़ता देख कई थानों की फोर्स सहित प्रशासनिक आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.ट्रक चालक को भीड़ ने इतना पीटा की वह अधमरा हो गया

मामला ललौली (Lalauli Thana) थाना क्षेत्र के बहुआ (Bahua) चौराहे का है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुजानपुर (Sujanpur) गांव निवासी अनुराधा (14) पुत्री राजकुमार रैदास जो की बहुआ इंटर कॉलेज में कक्षा नव की छात्रा थी साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी करीब 8 बजे के आसपास बहुआ चौराहा क्रास करते समय दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक की शिकार हो गई. मौरंग लदे ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई (Fatehpur Bahua Road Accident)

ग्रामीणों ने किया चौकी पर पथराव प्रभारी को पीटा (Fatehpur Bahua Road Accident)

ट्रक की टक्कर से छात्रा अनुराधा (Anuradha) की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर बहुआ चौकी ले गई. ग्रामीण उस चालक को निकालने की बता कर रहे थे इसी बीच हंगामा करते हुए भीड़ ने चौकी में पथराव करना शुरू कर दिया.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

बताया जा रहा है कि लोग इतने गुस्से में थे की चौकी में रखे पुलिस के अभिलेख को भी फाड़ दिया. बीच बचाव के लिए आए चौकी इंचार्ज अविनाश मिश्रा सहित सिपाही प्रदीप कुमार को भी भीड़ ने पीट दिया. ट्रक चालक को इतना मारा पीटा की वो अधमरा हो गया. क्षेत्रीय लोगों और पुलिस ने घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल भेजा था जहां से उसे हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है (Fatehpur Bahua Road Accident)

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

घंटों बंद रहा बांदा-टांडा मार्ग (Fatehpur Bahua Road Accident)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छात्रा की मौत के बाद उग्र भीड़ ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की और हाइवे को जाम कर दिया. मामले की उग्रता को बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसडीएम अवधेश निगम और सीओ जाफरगंज अनिल कुमार ने भीड़ को शांत करने का आश्वासन देते रहे करीब चार घंटे बाद मार्ग को संचालित किया गया. पुलिस ने मृतक छात्रा के परिजनों को समुचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है (Fatehpur Bahua Road Accident)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को लखनऊ में...
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

Follow Us