Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Akhilesh Yadav: भाजपा वाले दरारजीवी हैं ! फतेहपुर लोकसभा चुनाव और हाजी रजा को लेकर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

Fatehpur Akhilesh Yadav: भाजपा वाले दरारजीवी हैं ! फतेहपुर लोकसभा चुनाव और हाजी रजा को लेकर अखिलेश यादव ने क्या कहा?
फतेहपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अखिलेश यादव : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को बांदा से संबोधित करने आए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यहां उत्तर वाहिनी गंगा हैं और बनारस में भी हैं काशी तो क्योटो बन नहीं सका लेकिन फतेहपुर आदर्श जिला जरूर बनेगा. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांदा से पहुंचे अखिलेश यादव
  • अखिलेश यादव ने BJP की कार्यशैली पर उठाए प्रश्न कहा बिना बिजली के लग रहा झटका
  • फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024 में सपा से बनेगा सांसद बनेगा आदर्श जिला

Akhilesh Yadav In Fatehpur: फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें जनता को 17 सालों का हिसाब देना होगा. महंगाई चरम सीमा पर है और सरकार सौ रूपए का अनाज देकर लोगों को गुमराह कर रही है. किसानों के ट्यूबवेल में मीटर लगाए जा रहे हैं और बिना बिजली के ही बिल देखकर उसे करंट लग रहा है. उन्होंने कहा BJP को हराने के लिए आपका एक वोट ही काफी है.

झूठे मुकरमें लिखवाना ही BJP का है काम 

बांदा से गुरुवार शाम 5 बजे फतेहपुर पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस आए अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर गए और वार्ता की शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार एमआईसी ग्राउंड में सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि BJP झूठे मुकदमें लिखवाने में माहिर है. राहुल गांधी के साथ भी यही हुआ आखिरकार उनको सुप्रीमकोर्ट से न्याय मिला. अखिलेश ने फतेहपुर के सपा नेता हाजी रजा का जिक्र करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने BJP के कहने पर उनपर फर्जी मुकदमें लगवाएं और जिला बदर कर दिया.

फतेहपुर बनेगा आदर्श जिला सपा का होगा सांसद

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

युगान्तर प्रवाह के गठबंधन और फतेहपुर लोकसभा (Loksbha Chunav 2024) चुनाव के सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर दोआब का क्षेत्र है जहां उत्तर वाहिनी गंगा बहती है और बनारस में भी BJP वाले उसको क्योटो बना नहीं सके लेकिन फतेहपुर आदर्श जिला जरूर बनेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन में जहां समाजवादी की पकड़ होगी वहां सपा चुनाव लड़ेगी और फतेहपुर से हमारी पार्टी लोकसभा का चुनाव जीतेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

दरारजीवी है भाजपा हिंदू मुस्लिम से जीतती है चुनाव

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा केवल हिंदू मुस्लिम का कार्ड खेलते हुए चुनाव जीतती है इनके पास विकास का कोई विजन नहीं है ये दरारजीवी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में फतेहपुर विकास से बहुत पीछे छूट गया है यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमागई है. जिला अस्पताल की क्या हालत है, मेडिकल कॉलेज खोल दिया गया है लेकिन स्टॉफ और व्यवस्था के चलते मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. अखिलेश ने कहा कि यही हाल लखनऊ की स्वास्थ्य व्यवस्था का है, बीजेपी पूरी तरह से फेल हो गई है और लोकसभा के चुनाव में इनका झूठ सबके सामने आ जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us