Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident Today : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा माँ बेटी को ट्रक ने कुचला भाई घायल

Fatehpur Accident Today : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा माँ बेटी को ट्रक ने कुचला भाई घायल
मृतका मां बेटी ( फाइल फोटो )

यूपी के फतेहपुर ( Fatehpur News ) में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ( Fatehpur Road Accident Today ) में मां बेटी की मौत हो गई वहीं भाई घायल है. हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के नजदीक हाइवे में हुआ है.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से माँ और उसकी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई औऱ मृतका का भाई घायल हो गया. सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित किया.

जानकारी के अनुसार मृतका पूजा देवी अपने मायके शाहीपुर थाना थरियांव से अपनी तीन माह की बेटी को लेकर अपने भाई सन्तोष के साथ बाइक से ससुराल महमूदपुर डंडवा थाना कल्याणपुर जा रहीं थीं. Fatehpur Road Accident News

वह भिटौरा बाईपास के पास ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में बाइक से गिरकर पूजा और उसकी बेटी ट्रक के नीचे आ गए और ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया. वहीं संतोष दूसरी ओर गिरकर घायल हो गया. 

हादसा देख सहम गए लोग..

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

ट्रक की टक्कर से मां बेटी उसी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए. दोनों को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया था. सड़क पर मौजूद जिन लोगों ने इस हादसे का मंजर देखा सहम उठा.एम्बुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया था.भाई सन्तोष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. Road Accident In Fatehpur

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल..

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

महमूदपुर डंडवा निवासी पति सुरेंद्र गौतम का रो रोकर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि पत्नी पूजा काफी दिनों से मायके में रह रही थी. सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुँचें, सभी हादसे के बाद बेहाल हैं.

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us