
UP:फर्रुखाबाद में मेडिकल एशोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना से मौत..!
On
यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में मेडिकल एशोसिएशन के अध्यक्ष व दवा व्यवसाई की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई।पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...
फर्रुखाबाद:कोरोना संक्रमण से कायमगंज के प्रमुख दवा व्यवसाई व मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का निधन हो गया।अग्रवाल की मौत की खबर जैसे ही ज़िले में फ़ैली तो पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने दवा व्यवसाई की आत्मा शांति हेतु मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।आपको बता दें कि श्री अग्रवाल कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे।उनका इलाज जयपुर में चल रहा था।जहां आज संक्रमण के चलते इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस बात की सूचना जैसे ही कस्बे में हुई तो दवा व्यवसायियों समेत उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मेडिकल एसोसिएशन व अन्य गणमान्य लोगों ने श्री अग्रवाल के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।
Tags:
Related Posts
Latest News
18 Nov 2026 23:10:01
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
