Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर मतगणना न्यूज़ : बिना पास के मतगणना स्थल में नो एंट्री,कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना-डीएम के सख्त निर्देश

कानपुर मतगणना न्यूज़ : बिना पास के मतगणना स्थल में नो एंट्री,कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना-डीएम के सख्त निर्देश
डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के शनिवार को नतीजे घोषित हो जाएंगे, जिसको लेकर कानपुर में भी मतगणना स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, डीएम विशाख जी अय्यर ने कल होने वाली मतगणना को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए हैं.


हाईलाइट्स

  • कल सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना
  • डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण ,दिए सख्त निर्देश
  • आतिशबाजी, जुलूस पर रोक,बिना पास के मतगणना स्थल में एंट्री नहीं

Dm strictly instructions regarding counting of votes in kanpur : मतगणना को लेकर किसी भी हाल में डीजे,आतिशबाजी, और जुलूस को पूरी तरह से प्रतिबंध है,जिसका पालन गम्भीरता से करवाए और निगरानी रखें. कानपुर में नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी को मतगणना स्थल बनाया गया है जहाँ कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी, इस दौरान डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी व्यक्ति को बिना पास के एंट्री न दी जाए. गेट पर तलाशी ली जाए मतगणना कक्ष में प्रवेश वही करे जिनके पास मतगणना पास हो इसलिए गहनता से एजेंटों की तलाशी लें. मतगणना स्थल पर लाइट,बेरिकेटिंग, लॉउडस्पीकर,फर्नीचर, कुर्सियां,टेंट,टेबल और पानी की उचित व्यवस्था हो इस बात का ध्यान दिया जाए.

200 मीटर की परिधि में कोई दुकान नहीं खुलेगी

डीएम ने समस्त आरओ, एआरओ सहित अन्य अधिकारियों को भी ये निर्देश दिए है कि मतगणना निष्पक्ष, और पारदर्शिता के साथ कराया जाए. परिसर में सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जाए.हर हाल में मतगणना स्थल पर कड़ी निगरानी के साथ मतगणना हो.

मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी,यदि कोई भी दुकान खुली पाई गई तो सख्त कार्यवाई की जाएगी, मतगणना को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचे यदि अराजकता मिली तो दंडात्मक कार्यवाई के लिए तैयार रहें.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us