Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बाबा का ढ़ाबा फेमस तो हुआ..लेकिन अब नया कांड हो गया है.!

बाबा का ढ़ाबा फेमस तो हुआ..लेकिन अब नया कांड हो गया है.!
बाबा का ढाबा और उसके मालिक।फ़ोटो साभार-गूगल

सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में फेमस हुआ बुजुर्ग दम्पती का ढ़ाबा एक बार फ़िर सुर्खियों में आ गया है..पढ़ें क्या है पूरा मामला..

डेस्क:सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश में फेमस हुए दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।Baba ka dhaba 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांता प्रसाद (80) का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह लोकप्रिय हो गए। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी।Delhi baba ka dhaba

उन्होंने यूट्यूबर वासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, प्रसाद ने कहा कि वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की।Baba ka dhaba news

उन्होंने आरोप लगाया कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us