Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL 2020:राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुल तेवतिया की क्यों हो रही है हर तरफ़ चर्चा..कैसे बने विलेन से हीरो.!

राहुल तेवतिया।

रविवार को राजस्थान रॉयल्स औऱ किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने जीत दर्ज की लेकिन राजस्थान की इस जीत में सबसे ज़्यादा चर्चा राहुल तेवतिया की हो रही है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:आईपीएल जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे इसमें रोमांच भी बढ़ता जा रहा है।हर दिन नए नए रिकार्ड बन रहें हैं।रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब औऱ राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांच कारी मुकाबला हुआ।पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान के.एल राहुल के 69 रनों और मयंक अग्रवाल के 106 रनों की शानदार पारी की बदौलत बीस ओवरों में दो विकेट खोकर 223 रन बनाए।ipl news rahul tewatia

जवाब में राजस्थान की टीम ने 19.3 ओवरों में ही 6 विकेट खोकर 226 रन बना डाले औऱ 4 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की।

राहुल तेवतिया की क्यों हो रही है चर्चा..

इस मैच के बाद सबसे ज़्यादा किसी की चर्चा हो रही है तो वह हैं राजस्थान के बल्लेबाज राहुल तेवतिया।दरअसल हुआ कुछ यूं कि पंजाब के 223 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही तीसरे ओवर में ओपनर बल्लेबाज जॉस बटलर का विकेट 19 रनों पर चला गया इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान में उतरे औऱ संजू सैमसन के साथ स्थित को संभाला लेकिन 100 रनों पर स्मिथ भी 27 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए।दूसरी ओर से संजू सैमसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे।स्मिथ के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया क्रीज पर आ गए जो सबको काफ़ी चौकाने वाला लगा क्योंकि अभी भी रॉबिन उथप्पा जैसे बल्लेबाज शेष थे और उसके पहले कप्तान स्मिथ ने राहुल तेवतिया को भेज दिया।

ये भी पढ़ें-IPL 2020:स्टेडियम में मौजूद नहीं है दर्शक..फ़िर भी मैच देखते वक़्त सुनाई देता है शोर..जानें कैसे.!

राहुल तेवतिया ने शुरुआत बेहद धीमी की।शुरुआती सात रन बनाने के लिए उन्होंने 16 गेंदे खेली सोशल मीडिया पर राहुल की जमकर आलोचना होने लगी लोग स्मिथ के फ़ैसले की आलोचना करने लगे।क्योंकि दूसरे छोर से संजू सैमसन लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे।rahul tewatia

तेवतिया की धीमी बल्लेबाजी के कारण संजू सैमसन और भी तेज़ी से रन बनाने के चक्कर में 17 वें की पहली गेंद पर ताबड़तोड़ 85 रन बनाकर आउट हो गए।संजू के आउट होने से राजस्थान की जीत की राह और भी मुश्किल नज़र आने लगी।

ये भी पढ़ें-UP:आप नेता संजय सिंह ने जारी की लिस्ट..बताया कंहा कंहा तैनात हैं 'ठाकुर' अधिकारी.!

उधर तेवतिया 17 ओवर की समाप्ति के बाद 23 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 51 रन चाहिए थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।

पंजाब की तरफ से तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने 18वें ओवर की गेंदबाजी शुरू की। कॉट्रेल की शुरुआत की चार गेंदों पर तेवतिया ने एक के बाद एक चार छक्के जड़ दिए। इतना ही नहीं पांचवीं गेंद मिस होने के बाद फिर आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। तेवतिया ने कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़कर कुल 30 रन बटोर लिए। देखते ही देखते मैच के हालात और जज्बात दोनों बदल गए।rahul tewatiya

अब राजस्थान को जीत के लिए जहां 12 गेंदों में 21 रन चाहिए थे वहीं तेवतिया के 29 गेंदों में 47 रन हो चुके थे। इसके बाद मोहम्मद शमी की अगली ओवर में भी तेवतिया ने छक्का जड़ दिया और अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ टीम को जीत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। राजस्थान ने तीन गेंद शेष रहते हुए 226 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

28 Sep 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में भूमि विवाद के बीच नीम के पेड़ काटने और शिकायतकर्ता दंपती के साथ कथित दुर्व्यवहार...
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Follow Us