Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना का ख़तरा:फतेहपुर-लॉकडाउन में खुल रही दुकानों को अब खोलने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण आदेश..!

कोरोना का ख़तरा:फतेहपुर-लॉकडाउन में खुल रही दुकानों को अब खोलने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण आदेश..!
सांकेतिक फ़ोटो साभार-गूगल।

ज़िले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दुकानों व सब्जी मंडी के खुलने के सम्बंध में एक ज़रूरी आदेश जारी किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में हुई कोरोना की दस्तक से सनसनी फैली हुई है।अब तक ज़िले में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है।इनमें से अमौली क्षेत्र के टीवी पीड़ित एक बुजुर्ग की मौत कानपुर में हुई थी।जिसकी रिपोर्ट मरने के बाद कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई थी।शुक्रवार से शुरू हुआ कोरोना मरीज़ो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में हर रोज बढ़ रहे कोरोना के मरीज़..सोमवार को यहाँ मिला..!

ज़िले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम संजीव कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन में एक बैठक की।बैठक के बाद डीएम ने लॉकडाउन में शासन के निर्देश पर अनुमत दुकानों और सब्जी मंडी के खुलने के समय में परिवर्तन करने की जानकारी दी।fatehpur corona virus

डीएम ने बताया कि कोरोना के दृष्टिगत अनुमत दुकानों को मंगलवार से सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ही खुलने का आदेश जारी किया गया है।सब्जी मंडी स्थल रात्रि 10 बजे से सुबह सात बजे तक खुलेंगे।मेडिकल स्टोरों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सावधान रहें!बोर्ड परीक्षा में पास करने के एवज में फ़ोन से पैसे मांग रहें हैं जालसाज..!

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

डीएम ने बताया कि सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि समयावधि का विशेष ध्यान रखें।इसके अलावा दुकान में कम से कम 2 मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग, अनिवार्य रूप से फेस मास्क, रुमाल, गमछा आदि का इस्तेमाल, आरोग्य सेतु एप्प खुद डाउनलोड करे और ग्राहकों से भी करवाए।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त नियमों का उलंघन करने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us