
कोरोना:फतेहपुर में दो दर्जन नए पाज़िटिव..एक्टिव केसों की संख्या तीन सौ के क़रीब.!
On
बुधवार को ज़िले में 24 नए पाज़िटिव केसों की पुष्टि हुई..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:ज़िले में कोरोना के बढ़ते आँकड़े एक बार फ़िर लोगों को डराने लगें हैं।क्योंकि इस बीच एक्टिव केसों की संख्या फ़िर से तेज़ी से बढ़ी है।जिसका मतलब है कि ठीक हो रहे मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले कम हुई है।

बुधवार को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार कुल 24 नए पाज़िटिव केसों की पुष्टि हुई है।जिसमें शहर के नई बस्ती आबूनगर राधानगर, ख़ुशवक्त राय नगर, चूना वाली गली हरिहरगंज, मसवानी, अंबेडकर नगर देवीगंज, भरसवा तेलियानी, हरिहरपुर हथगाम, हाशिमपुर हथगाम, चौडगरा, ब्रेड कम्पनी चौडगरा के कर्मी, हरदों खागा, कस्बा खागा, कटरा नरैचा खजुहा और कस्बा बिंदकी में मिले केस शामिल हैं। fatehpur coronavirus news

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत



एक्टिव केस-293
अब तक डिस्चार्ज-875
कुल मौत-22
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
