Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में दबंगो का आतंक, गरीब की झोपड़ी पर चलाया बुलडोजर

Fatehpur News : फतेहपुर में दबंगो का आतंक, गरीब की झोपड़ी पर चलाया बुलडोजर
कलक्ट्रेट में शिकायत पत्र लेकर पहुँचा पीड़ित

यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर दबंगो की दबंगई देखने को मिली है, गरीब के आशियाने को दबंगो द्वारा जमीदोंज कर दिया गया है. मामले की शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से की है.


हाईलाइट्स

  • पट्टे की ज़मीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था गरीब परिवार..
  • दबंगो ने झोपड़ी पर चलाया बुलडोजर..
  • गाजीपुर थाना क्षेत्र का मामला..

Fatehpur News : फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कनाव गांव में दबंगो ने एक गरीब के आशियाने को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. पीड़ित ने स्थानीय थाने में मामले की सुनवाई न होने से मामले की शिकायत कलक्ट्रेट पहुँचकर डीएम से की है. 

जानकारी के अनुसार कनाव गाँव निवासी बुधकवा ने बताया कि 26 जून 1962 को ग्राम समाज की ज़मीन पर तत्कालीन ग्राम प्रधान ने पट्टा किया था. तब से उनका परिवार जमीन पर काबिज़ है. गांव के कुछ दबंग क़िस्म के लोग वर्तमान ग्राम प्रधान के साथ मिलकर ज़मीन हथियाना चाहते हैं. बीते 6 मार्च 2023 को दबंगो ने मारपीट कर हम लोगों को भगा दिया और झोपड़ी को बुलडोजर से गिराकर उस ज़मीन पर कब्जा कर लिया. 

स्थानीय थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई..

पीड़ित ने बताया कि वह गरीब है, मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है. झोपड़ी गिराकर दबंगो द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत थाने में की तो पुलिस ने दबंगो के ऊपर कार्रवाई करने के बजाय हमको डांट फटकार कर थाने से भगा दिया.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us