Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Budget 2023 PM Awas Yojana : हर गरीब को मिलेगी पक्की छत बजट में बढ़ा लक्ष्य

Budget 2023 PM Awas Yojana

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट आज पेश किया, इस बजट में कई तरह के अहम फैसले लिए गए हैं. इस वर्ष सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट बढ़ा दिया है.

Budget 2023 PM Awas Yojana : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया. इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए करीब 66 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इस बार बजट में 79,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बजट में पीएम आवास योजना के लिए धन की व्यवस्था की गई है.

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) हेतु 48,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था. जो इस बार के बजट में बढ़कर 79000 करोड़ हो गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य देश के सभी  गरीब लोगों को अपना खुद का पक्का घर देना है. इस योजना के तहत सरकार उन लोगों को घर बनाने के लिए राशि देती है जिनके घर कच्चे हैं.

गरीबों को मिलता रहेगा मुफ़्त राशन..

मोदी सरकार ने अंत्योदय योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है. अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमारा आर्थिक एजेंडा नागरिकों के लिए अवसरों को सुविधाजनक बनाने, विकास और रोज़गार सृजन को तेज़ गति प्रदान करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है.’

Read More: Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका

01 Feb 2023 By Shubham Mishra

Budget 2023 PM Awas Yojana : हर गरीब को मिलेगी पक्की छत बजट में बढ़ा लक्ष्य

Budget 2023 PM Awas Yojana : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया. इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए करीब 66 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. इस बार बजट में 79,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बजट में पीएम आवास योजना के लिए धन की व्यवस्था की गई है.

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) हेतु 48,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था. जो इस बार के बजट में बढ़कर 79000 करोड़ हो गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य देश के सभी  गरीब लोगों को अपना खुद का पक्का घर देना है. इस योजना के तहत सरकार उन लोगों को घर बनाने के लिए राशि देती है जिनके घर कच्चे हैं.

गरीबों को मिलता रहेगा मुफ़्त राशन..

मोदी सरकार ने अंत्योदय योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है. अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमारा आर्थिक एजेंडा नागरिकों के लिए अवसरों को सुविधाजनक बनाने, विकास और रोज़गार सृजन को तेज़ गति प्रदान करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है.’

Tags:

Latest News

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार...
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

Follow Us