Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bjp state president reached kanpur: नगर निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देने कानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Bjp state president reached kanpur: नगर निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देने कानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
कानपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

राजनीतिक गलियारों में जैसे ही नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ,जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव की तैयारियों में जुटना शुरू होने लगे. सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की साथ ही आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा की जीत का दावा भी किया.


हाईलाइट्स

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों में जोश भरने पहुंचे कानपुर
  • कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव को लेकर की अहम बैठक
  • प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा को बताया सीजनल पार्टी

Bjp state president reached kanpur : रविवार को चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया, जहां चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. इसी कड़ी में कानपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी,  प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के सम्बंध में बैठक करते हुए विस्तार से चर्चा की और चुनाव की तैयारियों को परखा, प्रदेश अध्यक्ष ने आये हुए पदाधिकारियों को जीत के मूल मंत्र भी बताएं. इतना ही नहीं उन्होंने नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका में भाजपा की जीत का दावा भी किया और दोबारा बेहतर जीत का संकल्प भी लिया.

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष को बताया सीजनल पार्टी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा-बसपा जमकर हल्ला बोला ,जहां उन्होंने दोनों को मौसमी पार्टी बताते हुए कहा कि यह लोग हर चुनाव में बदलते हैं. वही अखिलेश पर चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले चुनाव में अखिलेश ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई थी तो अब वह काशीराम के मूर्ति के सहारे है.

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव से इस बार बीजेपी बेहतर परिणाम देगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पहले से ही चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थी,हमारी सरकार बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे मुद्दों को लेकर कार्य करती आ रही है और इस बार भी इन्हीं मुद्दों के साथ चुनाव लड़ेगी.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us