Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bharat Jodo Yatra In UP : यूपी में 3 जनवरी से शुरु होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पार्टी ने जारी किया रुट चार्ट

Bharat Jodo Yatra In UP : यूपी में 3 जनवरी से शुरु होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पार्टी ने जारी किया रुट चार्ट
भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट

Bharat Jodo Yatra In UP कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों ब्रेक में है, 3 जनवरी से यूपी से इस यात्रा का आरम्भ होगा. पार्टी द्वारा यूपी में यात्रा का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है

Bharat Jodo Yatra In UP : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को एक बार फ़िर से शुरू होगी, गाजियाबाद से यात्रा की एंट्री उत्तर प्रदेश में होगी. दिल्ली पहुँचकर यात्रा को 9 दिनों के लिए विराम दिया गया है. यूपी में यह यात्रा 3 दिनों में विभिन्न जिलों में होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी. यूपी में भारत जोड़ो यात्रा किन शहरों से होकर गुजरेगी इसका रूट चार्ट पार्टी द्वारा जारी कर दिया गया है.

पार्टी द्वारा जारी किए गए यात्रा के रूट चार्ट के मुताबिक यात्रा 3 जनवरी को लोनी बॉर्डर गाजियाबाद से यूपी में प्रवेश करती हुई 4 जनवरी को बागपत के मवी कला, सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत होते हुए 5 जनवरी को शामली के ऐलम, कांधला, ऊंचागांव, कैराना होते हुए पानीपत बॉर्डर से हरियाणा पहुँच जाएगी.

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ हुआ था. इस यात्रा के तहत 150 दिनों में 12 राज्यों के 46 राज्यों को कवर करते हुए 3570 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जानी है.

यात्रा 24 दिसम्बर की शाम दिल्ली पहुँच गई है. कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा में 9 दिनों का ब्रेक दिया गया है.अब 3 जनवरी से यात्रा फिर से शुरु होगी.दिल्ली पड़ाव के दौरान लाल किले से राहुल गांधी ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने बीजेपी पर देश को अम्बानी, अडानी के हांथों बेचने का आरोप लगाया था.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार की संज्ञा दी थी.इसके साथ उन्होंने नफ़रत की राजनीति पर भी बीजेपी को घेरा था.राहुल ने इस दौरान कहा कि मैंने 2800 किलोमीटर की अब तक यात्रा की है मुझे कंही भी नफरत नहीं दिखी. देश का युवा बेरोजगार है उसे रोजगार चाहिए लेकिन सरकार उसे नफरत की राजनीति में उलझाए रहना चाहती है.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us