Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bhai Dooj Kalam Davat Puja 2021: भैया दूज पर क्यों होती है कलम दवात पूजा जानिए महत्व

Bhai Dooj Kalam Davat Puja 2021: भैया दूज पर क्यों होती है कलम दवात पूजा जानिए महत्व
Bhai Dooj Kalam Davat Puja 2021

दीपावली के तीसरे दिन यानी द्वतीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है. इस साल 6 नवंबर को पूरे देश में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.इस दिन चित्रगुप्त महाराज का और कलम दवात व बही खातों का पूजन भी किया जाता है. आइए जानते हैं इसका महत्व. Bhaiya Dooj Chitragupt Kalam Davat Puja 2021

Bhai Dooj 2021 Kalam Davat Puja:धनतेरस से शुरू होने वाला पंचदिवसीय प्रकाश उत्सव भैया दूज के दिन से समाप्त हो जाता है. इस साल 6 नवंबर को भाई दूज का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.भैया दूज के दिन भाई बहनों से टीका करवाते हैं. भाइयों को शादीशुदा बहनों के घर (ससुराल) पहुँच कर उनसे टीका करवाना चाहिए.Bhai dooj Ki puja 2021

कहा जाता है इस दिन भाइयों को बहनों के हाँथ का बना भोजन करना चाहिए. साथ ही इस दिन भाई बहनों का एक साथ यमुना नदी में स्नान करना भी फलदायक होता है.भैया दूज को यम द्वतीया के नाम से भी जाना जाता है. साथ ही इस दिन चित्रगुप्त महाराज औऱ क़लम दवात की पूजा भी की जाती है. Chitragupt Puja 2021 kalam davat puja

क्यों की जाती है चित्रगुप्त औऱ कलम दवात की पूजा..

पौराणिक कथाओं के अनुसार, चित्रगुप्त जी का जन्म ब्रह्मा जी के चित्त से हुआ था.ये देवताओं के लेखपाल हैं.इनका कार्य मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के हिसाब किताब रखना है.मनुष्य को उनके कर्मों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है व उनके जीवन और मृत्यु की अवधि का लेखा-जोखा भी कर्मों के अनुसार ही लिखा जाता है.भाई दूज पर यम ने अपनी बहन को वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के यहां पधारेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा, इसलिए इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है और चित्रगुप्त जी मुख्य रूप से यमदेव के सहायक हैं.यही कारण है कि भाई दूज या यमद्वितीया के दिन चित्रगुप्त जी का पूजन भी किया जाता है.Bhaiya dooj ki katha 

Read More: Makar Sankranti Kab Hai: अब 54 साल तक 15 जनवरी को ही क्यों मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए पूरा ज्योतिषीय कारण

मुख्य रूप से चित्रगुप्त लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं.इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है, यही कारण है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन भी किया जाता है.धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त जी का पूजन करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.Chitragupt puja ka mahatv kalam davat puja 2021 bhaiya dooj

Read More: आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: सफला एकादशी के दिन किस पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा ! जाने सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Tags:

Latest News

Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हुसैनगंज–कड़ा मार्ग पर दो बाइकों...
Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे
Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द

Follow Us