Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Baba Ka Dhaba Latest News : बाबा का ढ़ाबा वाले कांता प्रसाद ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गम्भीर

Baba Ka Dhaba Latest News : बाबा का ढ़ाबा वाले कांता प्रसाद ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गम्भीर
Baba Ka Dhaba कांता प्रसाद।फ़ाइल फ़ोटो

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में चर्चित हुए दिल्ली में बाबा का ढ़ाबा चलाने वाले कांता प्रसाद ने गुरुवार रात सुसाइड करने की कोशिश की।सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने उन्हें गम्भीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. Baba Ka Dhaba Kanta Prasad Attempt to sucide admitted in safadarajng hospital

Baba Ka Dhaba Kanta Prasad Letest News: दिल्ली में बाबा का ढ़ाबा चलाने वाले 80 वर्षीय कांता प्रसाद ने गुरुवार रात आत्महत्या करने की कोशिश की।सूचना पर तुरन्त मौक़े पर पहुँची पुलिस आनन फानन में बुजुर्ग कांता प्रसाद को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।हालांकि अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की।कांता प्रसाद के साथ ढ़ाबा में रहने वाली उनकी पत्नी बादामी देवी ने इतना ज़रूर कहा है कि पिछले कई दिनों से वह तनावग्रस्त थे। Baba Ka Dhaba Kanta Prasad Sucide News

कौन हैं कांता प्रसाद..

दिल्ली के मालवीय नगर में सड़क किनारे एक छोटी सी जगह पर 80 वर्षीय कांता प्रसाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक छोटा सा ढ़ाबा चलाते हैं।पिछले साल फ़ूड ब्लागर औऱ यूटूबर गौरव वासन ने इनका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।जिसके बाद वीडियो जमकर वायरल हुआ इन बुजुर्ग दम्पति के ढाबे पर लोगों की भयंकर भीड़ लगने लगी और लोग इन्हें आर्थिक मदद भी करने लगे।लोगों द्वारा की गई आर्थिक मदद से इन्होंने कुछ महीनों पहले एक अच्छा सा रेस्टोरेंट भी खोल लिया।लेकिन लॉकडाउन के चलते रेस्टोरेंट धड़ाम हो गया और कुछ दिनों पहले ये वापस उसी ढाबे पर आ गए थे।baba ka dhaba latest news kanta prasad attempted suicide condition critical

कांता प्रसाद औऱ विवाद..

बाबा जब रातों रात इंटरनेट की सनसनी बन गए और लोग इन्हें मदद करने लगे तो उसी दौरान एक विवाद हुआ।कांता प्रसाद यूट्यूब गौरव वासन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने मदद के नाम पर लोगों से मोटी रकम पाई है उसका कुछ हिस्सा ही हमको दिया है।गौरव पर इन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया।इन आरोपों पर गौरव ने बेबुनियाद बताया।जिसके बाद कांता प्रसाद की लोगों ने आलोचना भी।जब रेस्टोरेंट से बाबा दोबारा ढ़ाबे पर आए तो उन्होंने गौरव से माफ़ी मांगी और अपने द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर शर्मिंदगी भी ज़ाहिर की।

हाल ही में गौरव फ़िर एक बार इनके ढ़ाबे में गए थे।तब कांता प्रसाद ने हाँथ जोड़कर माफी मांगते हुए अपनी गलती मान ली थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us