Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

American Women Beard Record : कौन है दाढ़ी वाली ये महिला,जिसने बना दिया दाढ़ी बढ़ाने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड,पुरूष भी हुए हैरान

American Women Beard Record : कौन है दाढ़ी वाली ये महिला,जिसने बना दिया दाढ़ी बढ़ाने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड,पुरूष भी हुए हैरान
एरिन हनीकट दाढ़ी को लेकर बनाया रिकॉर्ड, फोटो साभार सोशल मीडिया

अमेरिका की 38 वर्षीय एरिन हनीकट महिला ने सबसे लंबी दाढ़ी रखने का विश्व रिकार्ड बनाया है.हनीकट यह उपलब्धि पाकर बहुत खुश हैं.उनका यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज किया गया है.


हाईलाइट्स

  • अमेरिकी 38 वर्षीय महिला एरिन हनीकट दाढ़ी बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
  • 2 वर्ष से बढ़ा रही है दाढ़ी,पुरुषों की तरह दिखने वाली महिला बनी चर्चा का बिषय
  • 75 वर्षीय महिला का तोड़ा रिकार्ड, अपनी उपलब्धि से खुश एरिन

American woman sets world record by growing beard : क्या आपने कभी सुना है कि महिलाओं की दाढ़ी भी होती है, नहीं सुना है तो देख लीजिए अमेरिका की एक महिला इनदिनों चर्चा का विषय बनी हुई है.यह महिला पिछले 2 सालों से दाढ़ी बढ़ा रही है. पहले लोग उसे दाढ़ी को लेकर ताने देते थे.इसी लंबी दाढ़ी को लेकर उसने नया विश्व रिकार्ड बनाया हैं. यह अमेरिकी महिला कौन है बताते हैं...

 

38 वर्षीय एरिन हनीकट दाढ़ी बढाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

पुरुषों की तरह दिखने वाली 38 वर्षीय अमेरिकी महिला एरिन हनीकट का यह रूप चर्चा का विषय बना हुआ है.उसने दाढ़ी बढ़ाने का रिकार्ड कायम किया है.जिसे सुनकर पुरुष भी हैरान है कि महिला और दाढ़ी.जहां पहले लोग उसे दाढ़ी को लेकर ताने मारते थे.उसने इसी दाढ़ी को बढ़ाया और यह अनोखा रिकार्ड बनाया.जिसे गिनीज़ बुक में जगह दी गई है.

13 साल की उम्र से चेहरे पर आ रहे बाल

दरअसल एरिन को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम बीमारी है. बचपन से ही उसके चेहरे पर काफी बाल आने लगे थे. लेकिन वह किसी न किसी तरह से बालों को हटा देती थी. यह बाल आना उसके नेचुरल है.13 वर्ष की उम्र से चेहरे पर बाल आने लगे.हालांकि किसी किसी महिला के साथ ऐसा होता है.इधर उसकी हाई ब्लड प्रेशर की वजह से उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई. तब उसने सोचा कि अब मुझे दाढ़ी बढ़ानी है.2 साल से वह दाढ़ी बढ़ा रही है.

एरिन ने 30 सेमी दाढ़ी बढ़ाकर विवियन व्हीलर का तोड़ा रिकॉर्ड

लगातार 2 सालों से वह दाढ़ी बढ़ा रही है जहां उसने 75 वर्षीय विवियन व्हीलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.उनकी दाढ़ी की लंबाई 25.5 सेमी यानी 10.04 इंच थी, जबकि एरिन की दाढ़ी की लंबाई 30 सेंटीमीटर यानी 11.81 इंच है.एरिन ने कहा मैं इस उपलब्धि को लेकर बहुत खुश हूं.यकीन नही था कि ऐसा रिकार्ड बना पाऊंगी.गिनीज बुक में स्थान मिलने पर एरिन ने प्रसन्न्ता जताई है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us