Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aam Aadmi Party News: यूपी में तेज़ी से संगठन विस्तार में जुटी आप इस ज़िले में चला सदस्यता अभियान

Aam Aadmi Party News: यूपी में तेज़ी से संगठन विस्तार में जुटी आप इस ज़िले में चला सदस्यता अभियान
उन्नाव में सदस्यता दिलाते संजय सिंह

आम आदमी पार्टी यूपी में तेजी के साथ संगठन विस्तार में जुटी हुई है।यूपी प्रभारी बनाए गए संजय सिंह लगातार यूपी के जिलों का दौरा कर रहें हैं. Uttar Pradesh Aam Aadmi party Membership News

UP News In Hindi: यूपी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी पूरे जी जान से प्रदेश में संगठन विस्तार में लगी हुई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।वह लगातार यूपी के जिलों का दौरा कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहें हैं।इस वक़्त पार्टी का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है।पार्टी की तरफ़ से हर विधानसभा में कम से कम 25 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।Aam aadmi party news

इस समय यूपी के उन्नाव ज़िले में पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है।रविवार को संजय सिंह उन्नाव के सफीपुर पहुँचे थे।उनके नेतृत्व में वहां सदस्यता अभियान चला।जिसके क्रम में सैकड़ो लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए सजंय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी के बल पर यूपी के पंचायत चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।संजय ने कहा कि पार्टी के लोग एक महीने के भीतर एक करोड़ लोगों से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियां बता पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम करेगी।

सोमवार को संजय सिंह कानपुर पहुँचे जहाँ कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता सर्वित नारंग ने अपने साथियों संग संजय सिंह का फूल माला पहना स्वागत किया।

Read More: UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति

Tags:

Latest News

UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
प्रयागराज के नैनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची जीएमआर कंपनी की टीम पर सपा नेता के बेटे ने हमला कर...
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे
Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द
आज का राशिफल 22 फरवरी 2026: पान खाकर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने का आदेश ! जानिए शंकराचार्य ने क्या कहा?

Follow Us