Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

2000 Note Update News: अभी तक आपने नही बदले 2000 के गुलाबी नोट तो घबराइए मत RBI ने जारी किए नए निर्देश

2000 Note Update News: अभी तक आपने नही बदले 2000 के गुलाबी नोट तो घबराइए मत RBI ने जारी किए नए निर्देश
2000 नोट पर अपडेट, फोटो साभार सोशल मीडिया

देश में हो रही नोटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2016 को एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया था,जिसके तहत 500 और 1000 के नोटों को चलन से बंद कर दिया गया, एक बार फिर सरकार की ओर से नोटबंदी को लेकर एक और फैसला लिया गया, जिसके तहत 2000 के नोटों को भी चलन से वापस लेने का ऐलान कर दिया गया, आज आखिरी तारीख थी. वहीं अब आरबीआई द्वारा एक नया अपडेट जारी किया गया है जिसके तहत अब 7 अक्टूबर 2023 तक 2000 के नोटों को बैंकों में जमा कराया जा सकता है. इस फैसले के बाद देशवासियों क


हाईलाइट्स

  • 2 हज़ार रुपये के नोटों को बैंकों में जमा करने की बढ़ाई गई तिथि
  • आरबीआई ने जारी किया अपडेट, अब 7 अक्टूबर तक जमा कर सकते है नोट
  • पहले 30 सितम्बर थी आखिरी डेट, अब आया नया अपडेट

Big update regarding Rs 2000 note date extended : भारतीय रिजर्व बैंक ने महीने के आखिरी दिन एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि अभी तक जो भी लोग 2000 के नोट को बैंकों में बदलवा नहीं सके हैं, ऐसे में उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब इसकी अंतिम तारीख को बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया गया है. यानी ग्राहकों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है.

2 हज़ार के नोट को लेकर 7 अक्टूबर हुई तारीख़

भारतीय रिजर्व बैंक ने महीने के आखिरी दिन एक बड़ा फैसला सुनाया है , अभी तक जो भी लोग 2000 के नोट को किसी कारणवश बदलवा नहीं सके हैं, ऐसे में उन्हें तनाव लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब इसकी अंतिम तारीख को बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया गया है. आपको बता दे कि इससे पहले इसकी तारीख 30 सितंबर तय की गई थी इसके हिसाब से आज इसका आखिरी दिन था लेकिन आरबीआई ने देशवासियों को सहूलियत देने के उद्देश्य से इस तिथि को 7 दिन और बढ़ा दिया है.

लीगल टेंडर बने रहेंगे 2000 के नोट

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

अब आप सभी के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिरकार लीगल टेंडर कौन सी बला है? तो आपको बता दें कि विमुद्रीकरण एक आर्थिक गतिविधि है, जिसके अंतर्गत सरकार पुरानी मुद्रा को वापस कर देती है और नई मुद्रा को चालू करती है जब काला धन बढ़ जाता है और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन जाता है, तो इसे दूर करने के लिए इस विधि का प्रयोग किया जाता है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 2000 रुपए के नोट लीगल टेंडर रहेंगे यदि किसी के पास 2000 के नोट रह जाते हैं तो उसे घबराने की कोई भी आवश्यकता नहीं है ऐसे में वह व्यक्ति अपनी नजदीकी बैंक या रिजर्व बैंक शाखा में जाकर अपने नोटों को बड़े ही आसानी से बदलवा सकता है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

डेडलाइन यानी 7 अक्टूबर के बाद क्या होगा

आरबीआई की ओर से कहा गया है कि 7 अक्टूबर तक इन नोटों को बदला जा सकता है लेकिन इसके बाद भी यदि किसी के पास यह नोट रह जाते हैं तो उसे भी घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है इस पर भी रिजर्व बैंक ने राहत देने का काम किया है, आरबीआई द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक डेड लाइन के बाद रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर इन नोटों को आसानी से बदला जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे की एक बार मे केवल 20,000 हजार रुपये ही बदले जा सकते है.

अबतक कितने नोटों की हुई वापसी?

रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आकड़ो के मुताबिक अभी तक बाजार में मौजूद नोटों में 96 फीसदी नोट ही वापस आये है, वहीं सितंबर महीने की शुरुआत तक 24000 करोड़ रुपये चलन में थे, तो वहीं केंद्रीय बैंक के मुताबिक 29 सितंबर तक 3.42 करोड़ रुपये के नोट वापस आ चुके हैं, अब 0.14 लाख करोड़ रुपये के नोट बाजार में बचे हुए है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us