Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

वायरल:वोट देने नहीं गए तो कट जाएंगे 350 रुपए.?शेयर करने से पहले जान ले हकीकत!

वायरल:वोट देने नहीं गए तो कट जाएंगे 350 रुपए.?शेयर करने से पहले जान ले हकीकत!
वाइरल फ़ोटो

होली के मौक़े पर यानी 21 मार्च से एक समाचार पत्र की कटिंग तेज़ी से वायरल हो रही है...क्या है इस वायरल ख़बर की सच्चाई पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

वाइरल टेस्ट: वोट डालने न गए तो इसका असर अब आपकी जेब पर भी पड़ने वाला है चूँकि एक समाचार पत्र की कटिंग को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि चुनाव आयोग ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब जो उपाय ढूंढ़ निकाला है वो बहुत ही कारगर है।इस ख़बर के आधार पर लोग चुनाव आयोग के इस कदम की ख़ूब प्रसंसा भी कर रहे हैं।पर इस ख़बर की वास्तविकता क्या है आइए जानते हैं..

क्या है पूरा मामला...

दरअसल नवभारत टाइम्स ने अपने 21 मार्च के समाचार पत्र और ऑनलाइन संस्करण में कई स्टोरी प्रकाशित की थी।इन्ही स्टोरी में एक स्टोरी वोट न डालने जाने पर खाते से 350 रुपए कटने की थी।इस तरह की खबर जैसे ही सोसल मीडिया में मौजूद लोगों के हाँथ लगी तो धड़ाधड़ लोग शेयर करने लगे। पर शेयर करने वाले लोगों ने एक बात पर ध्यान नहीं दिया।दरसल समाचार पत्र ने होली के मद्देनजर अपने पहले पन्ने पर इस तरह की स्टोरी व्यंग्यात्मक रूप से छापी थी और ख़बर के अंत मे 'बुरा न मानो होली है'एक ब्रैकट के अंदर लिख दिया था।पर किसी खुराफ़ाती दिमाग ने बुरा न मानो होली वाली बात उस पेपर कटिंग से काट उसको शेयर कर दिया फिर क्या था लोग तेजी के साथ इसको हर जगह शेयर करने लगे।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

वोट डालने जाना हर नागरिक का कर्तव्य और जिम्मेदारी है चुनाव आयोग इसके लिए लोगों को विभिन्न प्रकार के जागरूकता वाले कार्यक्रमों के जरिए प्रोत्साहित भी करता है।परन्तु वोट डालने न जाने पर खातों से 350 रुपए कटने वाली बात पूरी तरह ग़लत है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us