Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Thane Accident : ठाणे में दर्दनाक हादसा, पुल निर्माण में लगी भारी-भरकम गर्डर लांचिंग मशीन अचानक गिरी,17 की मौत, 3 घायल

Thane Accident : ठाणे में दर्दनाक हादसा, पुल निर्माण में लगी भारी-भरकम गर्डर लांचिंग मशीन अचानक गिरी,17 की मौत, 3 घायल
ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण में लगी मशीन गिरी,17 की मौत, फोटो सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के ठाणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था.तभी पुल के काम में लगी गर्डर लॉन्चिंग मशीन अचानक गिर गई. जिसकी चपेट में 20 से ज्यादा लोग आ गए.इस दर्दनाक हादसे में 17 मजदूरों की दबकर मौत हो गयी. जबकि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.


हाईलाइट्स

  • महाराष्ट्र में ठाणे के शाहपुर क्षेत्र में समृद्धि एक्सप्रेस के निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा
  • पुल के काम पर लगी भारी भरकम गर्डर लांचिंग मशीन गिरी
  • 17 की मौत,3 घायल एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tragic accident in shahpur Thane Maharashtra : महाराष्ट्र के ठाणे में निर्माणधीन पुल पर काम चल रहा था.अचानक पुल के कार्य में लगी एक भारी भरकम मशीन नीचे गिर पड़ी.मशीन गिरते ही तेज धमाका हुआ.हर तरफ चीख-पुकार मच गई.हर तरफ धूल के गुबार का मंजर छा गया. जब धूल छटी तो वहां का नजारा देख रूह कांप उठी. मलबे में फंसे दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी गई.किसी तरह मशीन के मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया.और उन्हें अस्पताल भिजवाया गया.फिलहालजान माल की बड़ी हानि हुई है.अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस के निर्माणाधीन पुल पर चल रहा था काम

महाराष्ट्र के ठाणे के शाहपुर इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब समृद्धि एक्सप्रेस के पुल के निर्माण कार्य के बीच एक भारी-भरकम गर्डर लॉन्चिंग मशीन अचानक नीचे गिर पड़ी. मशीन के गिरते ही काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई. तेज धमाके की आवाज से वहां का मंजर धूल के गुबार में छा गया. हर तरफ मलबे में दबी लाशें ही लाशें दिखाई पड़ रही थीं. यह नजारा देख मौजूद लोगों की रूह कांप उठी.

एनडीआरएफ की टीम ने निकाले 17 शव अभी रेस्क्यू जारी

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

मौजूद मजदूरों ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी ,जिसके बाद सूचना पर एनडीआरएफ व पुलिस की टीम भी पहुंच गई. एनडीआरएफ टीम की मदद से अब तक 17 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. जबकि कई लोग अभी भी फंसे होने की संभावना जताई जा रही है.आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया.जहाँ 17 की मौत की पुष्टि कर दी गई जबकि 3 घायल हैं. फिलहाल पुल निर्माण के अधिकारियों का कहना है कि घटना बेहद दुखद है.मशीन कैसे गिरी इसकी जांच की जाएगी.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

गर्डर लांचिंग मशीन का प्रयोग पुल निर्माण में 

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

दरअसल ये मशीन एक प्रकार की अत्याधुनिक क्रेन होती है. इस मशीन का उपयोग ही पुल निर्माण में किया जाता है.हाइवे पर पुल निर्माण व हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है.इस मशीन का वजन काफी भारी होता है.पुल के गर्डरों के प्रयोग में लायी जाती है.एक प्रकार से मोबाइल गेन्ट्री क्रेन का कार्य करती है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us