Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Nikita Kaul: शादी के नौ महीने बाद ही पुलवामा में शहीद हो गए थे मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल अब पत्नी ने जॉइन कर ली आर्मी

Nikita Kaul: शादी के नौ महीने बाद ही पुलवामा में शहीद हो गए थे मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल अब पत्नी ने जॉइन कर ली आर्मी
Nikita kaul

पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ने शनिवार को आर्मी जॉइन कर ली है।Major Vibhuti Shankar Dhaundiyal wife Nikita kaul Joins Indian Army

Nikita kaul: शादी को महज़ नौ महीने ही बीते थे औऱ पत्नी के पास एक दिन ख़बर आ गई कि पति देश सेवा करते हुए शहीद हो गए।हम बात कर रहें हैं पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की।उनकी पत्नी निकिता कौल शनिवार को सेना में शामिल हो गईं हैं।

कश्मीर की रहने वाली लेफ्टिनेंट कौल की शादी के महज नौ महीने बाद ही उनके पति मेजर ढौंडियाल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। पुलवामा में 18 फरवरी 2019 को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मेजर ढौंडियाल समेत सुरक्षा बल के पांच जवानों की जान गई थी।Major vibhuti shankar dhaundiyal wife nikita kaul joins indian army

पति से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली में एक मल्टीनैशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर कौल ने सेना में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन पास करने के बाद पिछले साल ट्रेनिंग शुरू की थी। शनिवार को निकिता के सेना में शामिल होने के बाद बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।

सेना की ओर से कहा गया कि पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें सबसे अच्छी श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा।

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us