Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Newsclick Raid: चीन से फंडिंग का इस न्यूज़ संस्थान पर लगा आरोप, 5 पत्रकारों के घरों में पुलिस ने मारी रेड

Newsclick Raid: चीन से फंडिंग का इस न्यूज़ संस्थान पर लगा आरोप, 5 पत्रकारों के घरों में पुलिस ने मारी रेड
न्यूज़ क्लिक के चार पत्रकारों के घर पुलिस की रेड, पुलिस की गिरफ्त में उर्मिलेश : फोटो साभार PTI

Newsclick Raid: राजधानी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यूज़ पोर्टल न्यूजक्लिक संस्थान में कार्यरत पत्रकारों और कर्मचारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है, इन सभी पर चीन से फंडिंग के आरोप लगे हैं, जिसके चलते अधिकारियों ने इस पूरे मामले में कुछ पत्रकारों के मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं, और उनसे पूछताछ भी कर रही है.


हाईलाइट्स

  • न्यूज़क्लिक पोर्टल पर बड़ा आरोप, चीन से फंडिंग का लगा आरोप
  • पुलिस की स्पेशल टीम ने न्यूज़क्लिक के पत्रकारों के ठिकानों पर की रेड
  • मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए, जांच में जुटी पुलिस

Police raided the houses of journalists of Newsclick news : वेबसाइट न्यूजक्लिक के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम यानी UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे अंजाम देने के लिए आज सुबह राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में संस्थान से जुड़े लोगों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कहीं ना कहीं इस कार्रवाई के बाद मीडिया जगत में हड़कंप से मच गया है.

न्यूज़क्लिक के पत्रकारों के घरों पर रेड

मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली में नोएडा और गाजियाबाद में न्यूज़क्लिक संस्थान से जुड़े लोगों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी करते हुए तलाशी ली जा रही है. दरअसल इस संस्थान के पत्रकारों पर चीन से फंडिंग का आरोप लगा था,जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है, फिलहाल अबतक अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

पत्रकारों के गैजेट्स किए गए जब्त

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

पुलिस की छापेमारी के दौरान पत्रकारों के मोबाइल, फोन , लैपटॉप व मीडिया से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं, पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका मोबाइल और लैपटॉप दिल्ली पुलिस ले गई है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आयी है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

पहले भी संस्थान की सम्पत्ति हो चुकी जब्त

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

आपको बता दें कि यह कोई पहला वाक्या नहीं है इससे पहले भी वेबसाइट न्यूजक्लिक के खिलाफ एड द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर फंडिंग की जांच करते हुए उनकी संपत्तियां भी जब्त की गई थी, अब इस जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस में पड़ोसी देश चीन से फंडिंग के मामले में कानूनी गतिविधियां रोकथाम के तहत यह मामला दर्ज किया है.

चीन से फंडिंग का मामला

आपको बता दे की 2 साल पहले ईडी ने संस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, पुलिस की एक जांच में यह भी सामने आया कि अमेरिकी अरबपति नेविल राय सिंघम से 3 साल में संस्थान को 38 करोड रुपए की फंडिंग मिली थी, तभी से लगातार पुलिस संस्थान के खिलाफ सुबूत बढ़ाने का काम कर रही थी, इसके साथ ही न्यूज क्लिक पर अमेरिकी नागरिक नेविल रॉय सिंघम से 38 करोड़ रुपये लेने और चीन के पक्ष में प्रायोजित खबरें चलाने का भी बड़ा आरोप है.

बताया जा रहा है कि सिंघम चीनी मीडिया से जुड़े रहते हैं और उन पर इस तरह के आरोप अक्सर लगते रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने न्यूज वेबसाइट और पत्रकारों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम UAPA की 5 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि अभी तक इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us