Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Army Man Viral Death News:सही सलामत हैं मूंछों वाला जवान फ़र्जी है मौत की खबर

Army Man Viral Death News:सही सलामत हैं मूंछों वाला जवान फ़र्जी है मौत की खबर
वायरल पोस्ट का स्क्रीन शॉट

पिछले दो दिनों से सेना के एक जवान की मौत से जुड़ी खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.दरअसल एक वीडियो के साथ एक जवान के शव की फ़ोटो जोड़कर शेयर किया जा रहा है.हालांकि सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट पूरी तरह से फ़र्जी है. जिस जवान के मौत का दावा किया जा रहा है वह जिंदा है, स्वस्थ हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं. Army Man Death Viral News BSF Jawan Viral Video

Army Man Viral Death News: देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात रहने वाले जवानों की सलामती के लिए हम सब दुआएं करते हैं.लेकिन जब जवानों की शहादत होती है हर किसी की आंख नम हो जाती है.सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं.लेकिन कभी कभी सोशल मीडिया पर कुछ चीजें फ़र्जी तरीक़े से डाल दी जाती  हैं जिन्हें आम इंसान आसानी से समझ नहीं पाता है. ऐसी ही एक फ़र्जी पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल है. जो सेना के एक जवान की मौत से जुड़ी है.

क्या है वायरल पोस्ट में..

फौजी वर्दी पहने एक जवान हंसते हुए जिंदगी और मौत की  बात कर रहा है. लेकिन इस वीडियो साथ ही एक तस्वीर भी जोड़ी गई है जिसमें किसी शख्स का शव फूल-माला के साथ रखा हुआ है. दोनों की मूछों में  समानता भी दिख रही है.वीडियो और तस्वीर के इस कोलाज के साथ लिखा हुआ है, "शहीद हो गया यार, आपको किसकी नजर लग गई." और इसके साथ हिंदी फिल्मी गीत 'जीना है तो हंस के जियो जीवन में इक पल भी रोना ना..' जोड़ा गया है.

फ़र्जी है दावा..

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

इस खबर की जब सच्चाई पता कि गई तो सामने आया वीडियो (BSF Jawan Viral Video) में दिख रहा जवान औऱ शव अलग अलग हैं. जो वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहे हैं वह बीएसएफ जवान हैं. इनका नाम वीरेंद्र सिंह है, इस समय पश्चिम बंगाल में बंग्लादेश बॉर्डर में तैनात हैं. और सही सलामत हैं. अब बात करते हैं पोस्ट में जो शव दिखाया गया है वह किसका है, पड़ताल में पता चला कि वह शव सेना के जवान राजेन्द्र सिंह का है जो 2019 में जैसलमेर में शहीद हो गए थे.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us