Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

LIC Aadhar Shila Plan: क्या है एलआईसी की आधारशिला स्कीम ! कैसे करेगी काम

LIC Aadhar Shila Plan: क्या है एलआईसी की आधारशिला स्कीम ! कैसे करेगी काम
एलआईसी आधारशिला, image credit original source

LIC Scheme

देश की सबसे बड़ी और ट्रस्टेड बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Lic) द्वारा महिलाओं (Womens) के लिए एक खास तरह की पॉलिसी स्कीम निकाली गई है. इस प्लान का नाम है एलआईसी आधार शिला स्कीम, ये पालिसी कम निवेश पर ज्यादा रिटर्न देगी आईए जानते हैं कैसी है यह पॉलिसी कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा और कितना रिटर्न मिलेगा.

एलआईसी महिलाओं के लिए लाया नया प्लान

भारत की सबसे भरोसेमंद और जानी-मानी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (Lic) पर विश्वास दिखाते हुए देश भर में करोड़ों लोगों ने पॉलिसी ले रखी है. लोगों के बढ़ते हुए विश्वास को देखते हुए एलआईसी की ओर से समय-समय पर नई-नई योजनाएं (New Schemes) लाई जाती है. इस बार भी कंपनी की ओर से खास तौर पर महिलाओं के लिए एक विशेष तरह की पॉलिसी चलाई जा रही है इस पॉलिसी के जरिए कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिटर्न देने का वादा किया जा रहा है.

lic_adharshila_scheme_for_women
एलआईसी आधारशिला प्लान, image credit original source

10 से 20 सालो के लिए जमा करने होंगे रुपये

बीमा कंपनी एलआईसी की ओर से महिलाओं और लड़कियों के लिए एलआईसी आधारशिला योजना (Lic Adharshila Plan) नाम की योजना लाई जा रही है कंपनी का ऐसा कहना है कि इस पॉलिसी में निवेश करने पर लंबे समय के बाद ज्यादा और अच्छा बेनिफिट अर्न किया जा सकता है. इस पॉलिसी में 8 वर्ष से लेकर 55 वर्ष की उम्र तक इन्वेस्ट किया जा सकता है. इस स्कीम में 10 से 20 साल के लिए निवेश किया जा सकता है इस पॉलिसी के पूरे होने के लिए इंश्योरेंस होल्डर की अधिकतम उम्र 70 वर्ष तय की गई है. मसलन यदि कोई महिला 55 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश करती है तो वह केवल 15 वर्ष के लिए ही निवेश कर सकती है लोगों की सहूलियत के लिए इसका भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना मैं किया जा सकता है.

मैच्योर होने पर मिलेगी ये रकम

इस प्लान को आसान भाषा में समझने के लिए यदि कोई महिला रोजाना 87 रुपए इसमें इन्वेस्ट करती है तो फ्यूचर में उसे अच्छा रिटर्न मिलेगा 87 रुपये रोजाना के हिसाब से महीने के 2610 रुपए जमा करने होंगे. इस हिसाब से 1 साल में 31320 डिपॉजिट करने होंगे यह स्कीम केवल 10 साल के लिए है. कुल मिलाकर 10 सालों में इस पॉलिसी में 313200 जमा करने होंगे और जब खाता धारक की उम्र 75 साल की हो जाएगी तब यह पॉलिसी मैच्योर हो सकेगी जिसमें खाताधारक को 11 लाख रुपए से अधिक की राशि मिलेगी.

मैच्योरिटी से पहले होती है कोई कैजुअल्टी

इस पॉलिसी के अंतर्गत अकाउंट होल्डर के साथ-साथ उसके परिजनों को भी लाभ मिलेगा. मसलन यदि इस पॉलिसी में इन्वेस्ट करने वाले पॉलिसी धारक की मैच्योरिटी से पहले ही डेथ हो जाती है तो ऐसे में उसके परिजनों को योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी. अन्यथा यदि पॉलिसी धारक जिंदा रहता है तो उसे मैच्योरिटी की पूरी राशि दी जाएगी.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us