Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kangana Ranaut Slapped: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़ ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Kangana Ranaut Slapped: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़ ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
चंडीगढ़ एयरपोर्ट में कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़: Image Credit Original Source

Kangana Ranaut MP

अभिनेत्री से सांसद बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला CISF जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद जवान को सस्पेंड कर दिया गया है. आपको बतादें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा सांसद चुनी गई हैं.

Kangana Ranawat Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigath Airport) में बड़ी घटना हो गई है. बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान अचानक एक महिला CISF जवान कांस्‍टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया.

जानकारी के मुताबिक जैसे ही ये घटना हुई चारो ओर हड़कंप मच गया. आनन फानन में CISF ने महिला जवान को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठा दी थी है. बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन (Farmers Protest) के दौरान कंगना रनौत के एक बयान से कुलविंदर कौर (Kulwindar Kaur) नाराज थीं.

कौन है CISF जवान Kulwinder Kaur जिसने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़ 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में तैनात CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने चेकिंग के दौरान अचानक नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया (Kangana Ranaut Slapped) उसके बाद एक वायरल वीडियो में कुलविंदर कौर कहते दिखाई दे रही हैं कि..

किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था कि यहां आंदोलन करने आईं महिलाएं 100-100 रुपए में बुलाई गईं हैं. उस आंदोलन में मेरी मां भी बैठी थीं.  

जानकारी के मुताबिक कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) का 15 साल का सर्विस रिकार्ड है और अभी तक का उनका कैरियर बेदाग है. पिछले दो वर्षों से वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट में ही तैनात हैं. बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय कुलविंदर पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं और उनके पति भी CISF जवान हैं साथ ही उनके दो बच्चे भी हैं. जानकारी के मुताबिक कुलविंदर के भाई किसान मजदूर संघर्ष कमेटी में संगठन सेक्रेटरी हैं.  

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

थप्पड़ वाली घटना के बाद क्या कहा कंगना रनौत ने 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में कंगना रनौत के साथ हुई घटना के बाद नवनिर्वाचित सांसद ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि..

मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं. सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट में मेरे साथ हादसा हुआ CISF की महिला कांस्टेबल ने मुझे साइड से आकर हिट किया और जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं. कंगना कहती हैं की जो पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है उसको कैसे हैडिंल किया जाए.

आपको बतादें कि कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं. भाजपा सांसद के साथ हुई इस घटना की बॉलीवुड सहित BJP नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us