Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

रवीश कुमार ने ट्रोलर्स को कही मां, बहन और महबूबा की बात..जानें क्या है मामला..!

रवीश कुमार ने ट्रोलर्स को कही मां, बहन और महबूबा की बात..जानें क्या है मामला..!
रवीश कुमार की एडिट फ़ोटो-साभार:फेसबुक।

पत्रकार रवीश कुमार ने रविवार को अपने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:देश के जाने माने पत्रकार रवीश कुमार को ट्रोल करने वालों की कोई कमी नहीं है।अक्सर लोग उनकी तस्वीरों को एडिट कर उनका मज़ाक बनाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़े-वायरल पोस्ट:बुर्का पहन शाहीन बाग के धरने में शामिल हुए पत्रकार रवीश कुमार.?क्या है सच्चाई जानें..!

रवीश कुमार का मोदी विरोधी पत्रकार कहा जाता है।अक्सर वह अपने शो में मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं।हालांकि इस बारे में रवीश कुमार का कहना है कि एक निष्पक्ष पत्रकार को हमेसा सत्ता के विरोध में होना चाहिए, तभी एक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना हो सकती है। (ravish kumar)

रविवार 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर रवीश कुमार ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने आईटी सेल वालों को जमकर लताड़ लगाई।दरअसल उस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी दो एडिट की हुई तस्वीरें भी शेयर की।यह तस्वीरें अक्सर रवीश को ट्रोल करने वाले लोग सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं।रवीश ने रविवार को पोस्ट लिखकर उन्ही ट्रोलर्स पर निशाना साधा।

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

रवीश ने लिखा है कि-"आई टी सेल स्त्री से इतनी नफ़रत करता है कि मेरे चेहरे में भी उसे कोई स्त्री नज़र आती है। उसकी कल्पना में स्त्री होना पाप है। मुझे लेकर एक पूरी इंडस्ट्री चल रही है। अगर आई टी सेल को पुरुष की हिंसा, दंभ और क्रूरता में राष्ट्रवादी होना नज़र आता है तो यह औरतों को भी देखना है कि राष्ट्रवाद के इस अंधड़ में उनके लिए कितनी जगह है। औरतें समझ रही हैं कि ट्रोल बिरादरी दरअसल औरत के वजूद के ही ख़िलाफ़ है।

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

यह तस्वीर देखने वालों के दिमाग़ में मेरे बहाने एक औरत के प्रति घिन को भी उभारती है। मुझे इस तस्वीर से कोई समस्या नहीं है। यह तो सम्मान की बात है। चरित्र प्रमाण पत्र है कि मैं हिंसक नहीं हूँ। मैं स्त्री हूँ। मुझमें नफ़रत की संभावना नहीं है। आई टी सेल के पुरुष दिमाग़ की तरह न होना गौरव की बात है। आई टी सेल वाले लड़के इस तस्वीर में अपनी माँ, बहन, भाभी, पत्नी और महबूबा देख सकते हैं। ये उनकी ही माँओं का चेहरा है। बहनों का चेहरा है। जब वे अपनी माँओं को इस तरह के श्रृंगार में देखते होंगे तो ऐसा ही सोचते होंगे। उन्होंने मेरी नहीं अपनी सोच की तस्वीर बनाई है। आई टी सेल को पता है लड़कियाँ उनका खेल समझ गई हैं। मेरा मानना है कि सभी पुरुष में थोड़ी स्त्री होनी चाहिए। पूरी हो तो और भी अच्छा। हिंसा के ख़िलाफ़ होना भी स्त्री होना है। सभी महिलाओं को आज का शानदार दिन मुबारक। आप मुझे महिला दिवस पर मुबारक दे सकते हैं। मैं सुंदर लग रही हूँ।"

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us