Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Interim Budget 2024: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट किया पेश ! 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प, जानिए बजट के महत्वपूर्ण एलान और बातें

Interim Budget 2024: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट किया पेश ! 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प, जानिए बजट के महत्वपूर्ण एलान और बातें
अंतरिम बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, फोटो साभार सोशल मीडिया

अंतरिम बजट 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद भवन (Parliament) में अंतरिम बजट 2024 (Interim Budget) पेश कर दिया. बजट पेश करते हुए कहा कि रोजगार के मौके बढ़ रहे है. देश विकास की रफ्तार से बढ़ रहा है. 2047 तक भारत विकसित बनेगा. वित्त मंत्री का बजट भाषण 58 मिनट का था, हालांकि आगे चुनावो को देखते हुए कोई लोकलुभावन एलान से परहेज किया गया. बजट में 2 करोड़ नए घर का एलान के साथ ही 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी का एलान इसके साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए किसानों का भी ध्यान रखा गया. हालांकि इनकम टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) में कोई बदलाव नहीं किया गया.

अंतरिम बजट संसद में पेश

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पेश कर दिया. बजट काफी छोटा रहा, हालांकि बड़े एलान और घोषणाओं से कहीं न कहीं दूरी दिखाई दी. इस बजट में टैक्स स्लैब, आम जनता व ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए क्या बाते सामने आई आपको नीचे आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे.

58 मिनट के बजट भाषण में बड़ी घोषणाओं से दूरी

गुरुवार को संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने चुनाव से पहले का अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश कर दिया. बजट भाषण (Budget Speech) इस दफा काफी छोटा रहा. 58 मिनट के बजट भाषण में चुनाव को देखते हुए कहीं न कहीं लोकलुभावन एलान से परहेज किया गया. वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में नया नारा जोड़ा गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया नारा जोड़ा है जय विज्ञान, जय किसान में जय अनुसंधान जुड़ गया.

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजनाओं पर राशि बढ़ाई गयी. इसके तहत आशा वर्कर्स और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कवर किया जाएगा. इसके साथ ही नए मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया गया. 9 से 14 साल तक की लड़कियों को मुफ्त टीका, सर्वाइकल कैंसर रोकने का टीका भी बजट में पेश किया गया. वित्त मंत्री ने बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया. वित्त मंत्री ने कहा टैक्स रिटर्न भरने वालो की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है. टैक्स देने वाले ढाई गुना बढ़े हैं. जीएसटी कलेक्शन तेजी से बढ़ा है. इनकम टेक्स पर बदलाव नहीं किया गया. 7 लाख इनकम वालो को टैक्स नहीं देना है. 

कृषि क्षेत्र में किसानों की आय को बढ़ावा, 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी, 2 करोड़ नए घर

खास तौर पर किसानों के लिए बड़ा कदम उठाया गया. कृषि क्षेत्र में किसानों की आय को बढ़ाया गया है. 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का लाभ, डेयरी किसानो के लिए नई योजनाएं लायी जाएंगी. पीएम सम्पदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ मिलेगा. महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे. मिडिल क्लॉस के लिए आवास योजना का वादा अगले 5 साल में 2 करोड़ नए घर बनाये जाएंगे. इसके साथ ही एक करोड़ घरों में 300 यूनिट सोलर बिजली फ्री का एलान किया गया.

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

तकनीकी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एलान, 3 नए रेलवे कॉरिडोर

तकीनीकी में रुचि रखने वाले युवाओं का ध्यान रखा गया है. इनोवेशन के क्षेत्र में काम करने के लिए 50 साल तक के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने का एलान बजट में किया गया है. 1 करोड़ रुपये फंड की व्यवस्था का एलान किया गया, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ावा. रेलवे पर इस तरह का एलान किया गया जिसमें 3 नए रेलवे कॉरिडोर बनाये जाएंगे. रेल यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर किया जाएगा. 40 हज़ार सामान्य बोगियां बढाएंगे. वंदे भारत के 41 हज़ार नए डिब्बे का एलान किया गया.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने. मत्स्य योजना को बढ़ावा दिया जाएगा, मछुआरों के लिए 55 लाख नौकरियां का एलान किया गया. नेचुरल गैस का आयात बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए इको सिस्टम साथ ही इनके चार्जिंग पर ध्यान रखा जाएगा. बजट में बैंकिंग सेक्टर के लिए कई घोषणाएं की गई है. राज्यों को 75 हज़ार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त का एलान, इस अमृतकाल मे अर्थव्यवस्था पर जोर, राज्यों के पर्यटन क्षेत्रों की ब्रांडिंग होगी.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

लक्षद्वीप के विकास पर जोर ग्लोबल ब्रांडिंग का एलान किया गया. राज्यों को पर्यटन में मदद दी जाएगी. छोटे शहरों को जोड़ने के लिए Udan स्कीम का एलान. 517 नए रूटों पर उड़ान, ऊर्जा, फ्रेट और ट्रैफिक कॉरिडोर पर काम किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत नई चुनौतियों के लिए तैयार है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us