Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haryana Bhopal Singh News: हरियाणा HSSC चेयरमैन भोपाल सिंह ने दिया इस्तीफा

Haryana Bhopal Singh News: हरियाणा HSSC चेयरमैन भोपाल सिंह ने दिया इस्तीफा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमेन bhopal Singh ने दिया इस्तीफा : File Photo Original Source

Haryana News Today In Hindi

हरियाणा (Haryana) के कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी (Bhopal Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

हरियाणा (Haryana) कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी (Bhopal Singh Khadari) ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए सरकार को अपना पत्र सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक भोपाल सिंह कर्मचारी चयन आयोग में बतौर चेयरमैन (Chairmain) नियुक्त थे. खदरी पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया के राजनीतिक सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. इस्तीफे की ख़बर मिलते ही चारो ओर हड़कंप मच गया. एक साधारण परिवार में जन्में भोपाल सिंह का जीवन काफी संघर्षों भरा रहा है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक से शुरुवात करने वाले भोपाल सिंह (Bhopal Singh) खदरी गांव के रहने वाले हैं जिसकी वजह से उन्हें भोपाल सिंह खदरी के नाम से जाना जाता है.

आठ विषयों में एमए और विधि स्नातक हैं भोपाल सिंह, सीएम के रहे विश्वासपात्र

खदरी गांव के सामान्य किसान परिवार से संबंध रखने वाले भोपाल सिंह ने आठ विषयों से परस्नातक की डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही उन्होंने LLB में भी योग्यता की है. आरएसएस (RSS) की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले खदरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद विश्वासपात्रों में से एक थे. जानकारी के मुताबिक उनकी सरलता की मिशाल उस समय मिली जब उन्होंने अपने इकलौते पुत्र की शादी महज एक रुपए लेकर की थी.

bhopal_singh_hssc_chairman_biography_in_hindi
भोपाल सिंह खदरी बायोग्राफी : Image Credit Original Source
गांव के सरपंच से HSSC चेयरमैन का सफ़र, मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

भोपाल सिंह खदरी के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने सरपंच बनने से इसकी शुरुवात की थी. भोपाल इतने ईमानदार थे कि उन्हें सरपंच रहते हुए HSSC आयोग का सदस्य भी बनाया गया. बाद में उनको चेयरमैन का पद दिया गया. बताया जा रहा है कि RSS से जुड़े भोपाल की खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी तारीफ कर चुके हैं. साधारण परिवार में जन्में भोपाल ने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी अपनी सरलता को नहीं छोड़ पाए जिसकी वजह से लोगों के बीच उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us