Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

एम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत नाज़ुक..दुआओं का दौर जारी!

एम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत नाज़ुक..दुआओं का दौर जारी!
फ़ाइल फ़ोटो अरुण जेटली

पिछले हफ्ते से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली:बीते कुछ दिनों में देश के कई प्रमुख नेताओं ने जेटली के स्वास्थ्य का हाल जाना है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा, पूर्व सपा नेता अमर सिंह और कई अन्य लोगों ने एम्स जाकर जेटली का हाल जाना। शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेता अस्पताल गए थे। सूत्रों के मुताबिक़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़े-राजनीति:पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार,वापस कश्मीर भेज किया गया नजरबन्द!

आपको बता दे कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक है। जेटली दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं और काफ़ी समय से बीमार चल रहे हैं। जेटली को बीते 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। जेटली की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा है। एम्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में 10 अगस्त से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है। 

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us