Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन ! गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे, जानिए राजनीतिक सफर

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन ! गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे, जानिए राजनीतिक सफर
सुशील मोदी, image credit original source

Sushil Modi

भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) का निधन हो गया. वे कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनका लम्बा-चौड़ा राजनीतिक इतिहास था. उनके निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर दी. सुशील मोदी का निधन बीजेपी के लिए अपूर्णीय क्षति है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन

पटना एम्स में भर्ती बिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पर चारों ओर शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके लम्बे चौड़े राजनीतिक करियर को हमेशा याद किया जाएगा. बिहार की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है. सुशील मोदी पिछले 6 माह से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर दी है.

तीन दशक रहा राजनीतिक सफर

सुशील मोदी (Sushil Modi) का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना (Patna) में हुआ था. उनका राजनीतिक करियर तीन से 4 दशक तक रहा. सुशील मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे. नीतीश सरकार में वे डिप्टी सीएम भी रहे. विधायक,एमएलसी, लोकसभा व राज्यसभा सांसद भी रहे. बिहार सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री का पद संभाला यही नहीं दो बार उप मुख्यमंत्री भी रहे.

अमित शाह ने सुशील मोदी के निधन पर जताया दुःख 

सुशील कुमार मोदी के निधन पर अमित शाह (Amit Shah) ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, 

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

"हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं. आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया. ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया. उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही. उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता. दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति"

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us