Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Earthquake News: सुबह सोते-सोते ही हिलने लगीं दीवारें ! दिल्ली-एनसीआर में तड़के लगे झटके, लोग घबराकर निकले बाहर

Earthquake News: सुबह सोते-सोते ही हिलने लगीं दीवारें ! दिल्ली-एनसीआर में तड़के लगे झटके, लोग घबराकर निकले बाहर
दिल्ली NCR में आया भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Earthquake In Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) महसूस किए गए भूकंप (Earthquake) के झटके. जिसकी तीव्रता 4.3 आंकी गई है. बताया जा रहा है कि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में सो रहे लोग अचानक भागने लगे. वहीं लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.

Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग अचानक दहशत में आ गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई, और इसका केंद्र दिल्ली-एनसीआर ही था. भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी, जिससे कंपन स्पष्ट रूप से महसूस किया गया. बताया जा रहा है लोग अचानक घरों से उठकर भागने लगे.

भूकंप से हिलने लगे बेड और खिड़कियां

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह लोगों को भूकंप ने जगा दिया. बताया जा रहा है कि जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक सब कुछ हिलने लगा. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने भूकंप के झटके (Bhukamp ke Chhatke) महसूस किए. जानकारी के मुताबिक कई सेकंड तक घरों की दीवारें, खिड़कियां और बेड तक हिलते रहे, जिससे लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए. 

कोई हताहत नहीं, ना हुआ कोई नुकसान

राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में लोगों की नींद जरूर खराब हुई लेकिन खबर लिखने तक किसी के हताहत और किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब इसका केंद्र खुद राजधानी क्षेत्र में रहा. भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, यह हलचल धरती के अंदर गहरे बदलाव का संकेत हो सकती है. 

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

सोशल मीडिया में लोग दे रहे प्रतिक्रिया

सुबह के झटके से जागे लोगों ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अभी प्रतिक्रिया #DelhiEarthquake के नाम से देने लगे हैं. घबराए लोगों की नींद जरूर डिस्टर्ब हुई है लेकिन रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 से अगर ज्यादा होती तो कुछ भी हो सकता था.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us