Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CUET UG 2025: अब 63 नहीं केवल 37 विषयों की होगी परीक्षा, जानिए क्या हुआ बदलाव

CUET UG 2025: अब 63 नहीं केवल 37 विषयों की होगी परीक्षा, जानिए क्या हुआ बदलाव
CUET UG 2025 (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

CUET UG Exam 2025

CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इस बार परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इस बार परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। साथ ही, विषयों और भाषाओं की संख्या में भी कटौती की गई है। NTA ने CUET UG 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट (cuet.nta.nic.in) लॉन्च कर दी है, जहां छात्र परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

CUET UG 2025 में क्या बदला?

NTA ने परीक्षा प्रणाली में कई सुधार किए हैं, जिससे छात्रों को नए फॉर्मेट के अनुसार तैयारी करनी होगी। इस बार विषयों की संख्या घटा दी गई है, कुछ प्रमुख विषयों को हटा दिया गया है और परीक्षा केवल 13 भाषाओं में आयोजित होगी।

क्या कहा शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने?

पिछले कुछ समय से छात्र CUET UG परीक्षा को साल में दो बार कराने की मांग कर रहे थे। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2025 में परीक्षा सिर्फ एक बार ही आयोजित होगी। हालांकि, भविष्य में इसे साल में दो बार करवाने की संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है।

मुख्य बदलाव क्या है जानिए 

1. परीक्षा मोड

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

  • अब CUET UG परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी।
  • पहले यह परीक्षा हाइब्रिड मोड (CBT + पेन-पेपर) में होती थी।

2. विषयों की संख्या में कटौती

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

  • 2024 में CUET UG 63 विषयों में आयोजित हुई थी, लेकिन अब यह 37 विषयों तक सीमित कर दी गई है।
  • हटाए गए विषयों के लिए छात्र जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) स्कोर के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे।

3. डोमेन-स्पेसिफिक विषयों में बदलाव

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

  • पहले CUET में 29 डोमेन-स्पेसिफिक विषय थे, अब इन्हें घटाकर 23 कर दिया गया है।
इन विषयों को हटाया गया
  • आंत्रप्रेन्योरशिप
  • टीचिंग एप्टीट्यूड
  • फैशन स्टडीज
  • टूरिज्म
  • लीगल स्टडीज
  • इंजीनियरिंग ग्राफिक्स

4. भाषाओं की संख्या में कमी

  • पहले परीक्षा 33 भाषाओं में होती थी, अब इसे 13 भाषाओं तक सीमित कर दिया गया है।

उपलब्ध भाषाएं:

हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, असमी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगू और उर्दू

छात्रों को कैसे करनी चाहिए तैयारी?

CUET UG 2025 के नए पैटर्न के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा (CBT मोड) की प्रैक्टिस करना जरूरी होगा। जिन विषयों को हटाया गया है, उनके छात्रों को GAT स्कोर के आधार पर प्रवेश लेना होगा। परीक्षा एक बार ही आयोजित होगी, इसलिए समय प्रबंधन और सटीकता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us