
अनुशासन के नाम पर लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर..!
On
दिल्ली के एक शेल्टर होम का दिल दहला देने वाला हाल सामने आया है। यहां द्वारका के एक प्राइवेट शेल्टर होम में लड़कियों को सजा देने के लिए इनके प्राइवेट पार्ट में सबके सामने मिर्च पाउडर डाला जाता था...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...
नई दिल्ली के एक शेल्टर होम का दिल दहला देने वाला हाल सामने आया है। यहां द्वारका के एक प्राइवेट शेल्टर होम में लड़कियों को सजा देने के लिए मिर्च पाउडर खिलाया जा रहा था। इतना ही नहीं, इनके प्राइवेट पार्ट में भी सबके सामने मिर्च पाउडर डाला जाता था। शेल्टर होम के दौरे पर आई दिल्ली महिला आयोग कमेटी से खुद यहां रह रही लड़कियों ने ये शिकायत की है। बता दें, इस शेल्टर होम में 6 से 15 साल की लड़कियां रहती हैं।

दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति रात 8 बजे शेल्टर होम पहुंची। उन्होंने द्वारका के डीसीपी को इस बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सीनियर अफसरों की टीम शेल्टर होम भेजी और बच्चों के बयान दर्ज किए। बच्चों की अपील पर आयोग ने समिति से गुजारिश की है कि बच्चों को दूसरी जगह न भेजा जाए,बल्कि शेल्टर होम के स्टाफ को हटाया जाए।
Tags:
Latest News
18 Nov 2026 23:10:01
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
