Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्वारंटाइन सेंटर में रात भर चला रंगारंग कार्यक्रम..अश्लील गानों में बालाओं के लगते रहे ठुमके..!

क्वारंटाइन सेंटर में रात भर चला रंगारंग कार्यक्रम..अश्लील गानों में बालाओं के लगते रहे ठुमके..!
बिहार:क्वारण्टाइन सेंटर में डांस प्रोग्राम।

बिहार के समस्तीपुर में एक क्वारण्टाइन सेंटर में बालाओं के डांस प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है..जिसके चलते बिहार सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:पूरा देश कोरोना के चलते परेशान है।लेक़िन अभी भी कुछ लोगों के लिए कोरोना मज़ाक बना हुआ है।इतनी बड़ी त्रासदी के बाद ही लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।ताज़ा मामला बिहार के एक क्वारण्टाइन सेंटर का है।जहाँ रात भर रंगारंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।जिसमें बालाओं ने भोजपुरी के अश्लील गानों में जमकर ठुमके लगाए।क्वारण्टाइन सेंटर में प्रोग्राम देखने के लिए रात भर भीड़ जमा रही।

ये भी पढ़े-टिक टाक के इस स्टार का ब्लाक हो गया एकाउंट.ये है वजह..!

मीडिया रिपोर्ट्स के  अनुसार बिहार प्रान्त के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के करख गाँव स्थित मध्य विद्यालय में बने क्वारण्टाइन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।क्वॉरेंटाइन सेंटर में सिस्टम को ताक पर रखकर डांस प्रोग्राम कराया गया।इस कार्यक्रम में अश्लील गाने बजाए गए।जिन पर बालाओं ने ठुकमे लगाएं।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:फतेहपुर में बुधवार से इन नियमों के तहत खोली जा सकती हैं दुकानें..डीएम ने जारी किया आदेश..!

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। अब स्कूल में नाच प्रोग्राम के कलाकारों के प्रवेश पर सवाल खड़ा हो गया है। सवाल उठने शुरू हो गए कि अखिर किसकी मर्जी से क्वॉरेंटाइन सेंटर में नाच का आयोजन किया गया।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

ये भी पढ़े-कोरोना-फतेहपुर:ग्यारह की लिस्ट में दो पुलिस कर्मी भी थे पॉज़िटिव..मंगलवार को तीन औऱ निकले..23 पहुँची संख्या..!

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

बताया जा रहा है कि इस आयोजन का सूत्रधार गाँव का मुखिया(प्रधान) था।जिसने क्वारण्टाइन किए गए प्रवासी मजदूरों के लिए बाकायदा साउंड और म्यूज़िक सिस्टम के साथ डांस का आयोजन कराया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद  एडिशनल कलेक्टर का बयान आया।न्यूज एजेंसी ANI को उन्होंने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us