Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बाल दिवस2019:भारत में 14 नवम्बर नहीं पहले इस दिन मनाया जाता था बाल दिवस..!

बाल दिवस2019:भारत में 14 नवम्बर नहीं पहले इस दिन मनाया जाता था बाल दिवस..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

भारत में हर साल 14 नवम्बर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.. जानें पहले कब मनाया था बाल दिवस..युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट पढें..

डेस्क:भारत में बाल दिवस 14 नवम्बर को मनाया जाता है।सबको पता है कि 14 नवम्बर को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू का जन्मदिवस है और नेहरू बच्चों से बहुत अधिक प्यार दुलार करते थे इसी लिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में सेलिब्रेट किया जाता है।लेक़िन क्या आप जानते हैं भारत में नेहरू की मौत से पहले बाल दिवस कब मनाया जाता था।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:धूमधाम से मनाया गया ज़िले का स्थापना दिवस..!

यदि नहीं जानते हैं तो जान लीजिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी और भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन से पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था।लेकिन 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि अब से हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा।जिसके बाद से ही हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा।

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवम्बर को मनाया जाता है।इसके अलावा कई देशों में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है. वहीं, चीन में 4 अप्रैल, पाकिस्तान में 1 जुलाई, अमेरिका में जून के दूसरे रविवार को बाल दिवस मनाया जाता है।इसके अलावा ब्रिटेन में 30 अगस्त, जापान में 5 मई, पश्चिमी जर्मनी में 20 सितम्बर को बाल दिवस मनाते हैं।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us