Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Budget 2025 Income Tax: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, अब 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री

Budget 2025 Income Tax: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, अब 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री
बजट 2025 में टैक्सपेयर को 12 लाख तक की छूट: Image Credit Original Source

Budget 2025 In Hindi Today Nirmala Sitaraman

Budget 2025 Income Tax: बजट 2025 में सरकार ने मिडिल क्लास और सैलरीड टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है.नई व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की इनकम पूरी तरह टैक्स फ्री कर दी गई है, जिससे करोड़ों करदाताओं को फायदा होगा. हालांकि, पुरानी टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होने से कुछ लोग निराश हो सकते हैं.

Budget 2025 Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है.नई टैक्स व्यवस्था के तहत अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा. यानी, हर महीने 1 लाख रुपये तक की सैलरी टैक्स फ्री हो गई है. सीतारमण ने अपना 8 वां Budget पेश करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है. 

बजट 2025 में टैक्सपेयर्स को क्या फायदा मिलेगा?

  • 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
  • 18 लाख रुपये तक की इनकम वालों को 70,000 रुपये की बचत होगी.
  • 25 लाख तक की सालाना इनकम वालों को 1.10 लाख रुपये का फायदा मिलेगा.
  • TDS की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है.
  • सीनियर सिटीजन को भी टैक्स में विशेष छूट दी गई है.
TDS और ITR फाइलिंग में राहत

वित्त मंत्री ने TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है, जिससे मिडिल क्लास और बिजनेस क्लास को राहत मिलेगी.इसके अलावा, ITR फाइल करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है.

पुरानी टैक्स व्यवस्था को लेकर कोई बदलाव नहीं

इस बार भी सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया. जो लोग पुरानी व्यवस्था से टैक्स फाइल करना पसंद करते हैं, उन्हें कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिली. उम्मीद की जा रही थी कि 80C और 80D की कटौती की लिमिट बढ़ाई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

क्या पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म हो जाएगी?

सरकार पिछले कुछ वर्षों से नई टैक्स व्यवस्था को प्रमोट कर रही है और हर साल इसमें छूट दे रही है. इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले वर्षों में पुरानी टैक्स व्यवस्था को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो सेविंग स्कीम्स (जैसे PPF, ELSS, FD टैक्स सेविंग) पर असर पड़ सकता है.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us