Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Coronavirus:यूपी में भी बढ़ने लगे कोरोना केस कई राज्यों में लगे कड़े प्रतिबंध पीएम मोदी आज करेंगे बैठक.!

Coronavirus:यूपी में भी बढ़ने लगे कोरोना केस कई राज्यों में लगे कड़े प्रतिबंध पीएम मोदी आज करेंगे बैठक.!
Coronavirus: सांकेतिक फ़ोटो

पूरे देश में कोरोना एक बार फ़िर से रफ़्तार पकड़ रहा है।महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कुछ राज्यों में सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहें हैं वहीं यूपी में भी 24 घण्टे के भीतर 228 नए केस सामने आए हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

लखनऊ:यूपी में कोरोना एक बार फ़िर से पांव पसारने लगा है।पिछले 24 घण्टे के भीतर 228 नए केस सामने आए हैं औऱ इस दौरान दो लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।औऱ इस 24 घण्टे में 138 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं।Corona virus

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 1,00,329 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 3,29,48,378 सैम्पल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि 1,912 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 5,94,993 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस समय कई प्रांतों में संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश में विशेष सावधानी बरतने की जरूरी है।

कई राज्यों में हालात चिंताजनक..

एक बार फ़िर से कई राज्यों में कोरोना के चलते हालात चिंताजनक हो गए हैं।महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है।महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,864 नए मामले सामने आए जो कि इस साल सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही महामारी से 87 और मरीजों की मौत हो गई।राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,47,328 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 52,996 पर पहुंच गई है।अब तक कोविड-19 के 21,54,253 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,38,813 मरीज उपचाराधीन हैं।महाराष्ट्र के कई शहरों में नाइट कर्फ़्यू लगाया गया है।

पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक बुधवार को करेंगे इस वर्चुअल मीटिंग में कोरोना के ताजा हालात और वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चर्चा होगी।इस मीटिंग में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना के हालात को लेकर अपनी रिपोर्ट रखेंगे जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।

जारी है टीकाकरण अभियान..

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी।16 मार्च तक देशभर में 3 करोड़ 50 लाख 64 हजार 536 स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।बीते दिन 21 लाख 17 हजार 104 लोगों को टीका लगा।वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के...
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Follow Us