Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Healthy Tips In Hindi: दुबले-पतले शरीर और कमजोर हड्डियों से है परेशान ! रोटी में मिलाएं ये चीजें, 14 दिनों में दिखेगा फर्क

Healthy Tips In Hindi: दुबले-पतले शरीर और कमजोर हड्डियों से है परेशान ! रोटी में मिलाएं ये चीजें, 14 दिनों में दिखेगा फर्क
हेल्दी और फैट बढाने के तरीके, फोटो साभार सोशल मीडिया

हेल्थ टिप्स

आज कल बाजार में वजन बढ़ाने और भूख बढ़ाने के नाम पर कई तरह की दवाइयां व पावडर बेचा जा रहा है. जो हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदयाक भी है. ऐसे में यदि आप घर पर ही हमारे बताए हुए तरीको को अपनाए तो जल्द ही आपका वजन तेजी से बढ़ने के साथ साथ आपकी हड्डियां भी मजबूत होंगी. इसके लिए केवल घरो में बनने वाली रोटी में कुछ चीजो को मिलाकर खाने की आवश्यकता है.

शरीर में फैट लाना चाहते है करें ये काम

कई बार दुबला-पतला शरीर होने की वजह से लोगो को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि शक्ल सूरत और अच्छी हाइट होने के बावजूद पतले होने की वजह से काफी खराब इम्प्रेशन पड़ता है. ऐसे में आपको अपने शरीर पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है, लेकिन जल्दी फैट बढ़ाने के लिए अक्सर लोग शार्ट कट वाला रास्ता अपनाते है जिसमे बाज़ारो से जाकर कई तरह की दवाइयां और केमिकल युक्त पाउडर खाते है, जो शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसे में यदि आप हेल्दी और प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपने खाने पीने पर ध्यान दें.

रोटी के साथ घी का करें सेवन

जब भी आप घर मे खाना खाये तो रोटी में घी का सेवन जरूर करें, क्योंकि घी का सेवन करने से कैलोरी काफी हद तक बढ़ सकती है यही नही घी पूरी तरह से फैट से भरपूर होता है, जिस से हमारे शरीर को काफी मात्रा में ऊर्जा भी मिलती है. तो आज से ही रोटी में घी का सेवन जरूर करें. इससे हड्डियां भी मजबूत रहती हैं.

नट्स और बीज, आटे में मिलायें दूध या दही

इन सभी चीजों के साथ साथ आपको हेल्दी फैट प्रोटीन और अलग से कैलोरी जोड़ने के लिए आटे में महीन कटे हुए नट्स व बीज जिनमे मुख्यता बादाम, अखरोट व अलसी के बीज को भी शामिल कर सकते है. दूध और दही में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को काफी मजबूत करता है. इसलिए आटे को गूंथने के लिए पानी के बजाय यदि आप दूध या दही का प्रयोग करेंगे तो इससे आपकी कैलोरी तो बढ़ेगी साथ ही साथ प्रोटीन और कैल्शियम भी आपके के शरीर मे पहुंचेगा.

मल्टीग्रेन के साथ साबुत गेंहू का आटा, पनीर का सेवन

आटे में साबुत गेंहू के आटे व मल्टीग्रेन आटे का प्रयोग भी बहुत ही ज्यादा कारगर साबित होगा. इससे आपके शरीर को वो सभी पोषक तत्व भी मिलेंगे जिन्हें आप को सबसे ज्यादा जरूरत है आटे को गूंथने के दौरान पकी और मसली हुई दालें व फलियां मिलाने से आटे में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा काफी हद तक बढ़ जाएगी.

रोटी खाने के दौरान इसमे पनीर को भी शामिल करें. ऐसा करने से आपको एक्स्ट्रा प्रोटीन के साथ साथ फैट भी मिल सकता है जो कि कैलोरी बढ़ाने में भी काफी योगदान प्रदान करता है.यदि आप हमारे बताए हुए इन तरीकों को अपने भोजन में जोड़ेंगे तो आपको जरूर लाभ मिलेगा जिसका असर 14 दिनों में ही दिखने लगेगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us