
Shivani Kumari Eliminated: बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुए शिवानी कुमारी और Vishal Pandey ! जानिए यूजर्स ने क्या कहा
Big Boss Ott 3 Elimination
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले की रहने वाली Shivani Kumari और महाराष्ट्र (Maharashtra) के विशाल पांडेय (Vishal Pandey) का बिग बॉस ओटीटी 3 (Big Boss Ott 3) का सफर खत्म हो गया है. सोशल मीडिया में यूजर्स से इस एलिमिनेशन को लेकर अपनी तीखी प्रक्रिया दी है.
Shivani Kumari Vishal Pandey Eliminated: बिग बॉस ओटीटी 3' में हुए आखिरी वीकेंड के वार में शिवानी कुमारी और विशाल पांडेय को घर से बेघर कर दिया गया है. ग्रैंड फिनाले से एक सप्ताह पहले हुए एलिमिनेशन ने यूजर्स का दिल तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को Big Boss Ott 3 का ग्रांड फिनाले होगा है.

कभी "हाय फ्रेंडा" से वायरल हुई शिवानी ने Big Boss में मचाया धमाल
यूपी (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले के अरियारी गांव के गरीब परिवार की रहने वाली शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने अपने मेहनत की बदौलत एक नया मुकाम हासिल किया है. सोशल मीडिया में अपने जिले की भाषा में Vlog बनाने की वजह से लोगों ने उसे काफी पसंद किया और देखते ही देखते मिनियंस में उसके फॉलोवर्स हो गए.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) के रूप में पहचान बनाने वाली ग्रामीणांचल की शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने अपनी चुलबुली और देसज भाषा में लोगों को खूब हंसाया. Big Boss के घर के अंदर के सदस्यों की वोटिंग से बाहर होने पर यूजर्स ने तीखी प्रक्रिया दी है. लोगों का मानना है कि बिग बॉस पूरी तरह से फिक्स होता है जब जनता की वोटिंग से लोग बाहर होते हैं तो फिनाले के अंतिम पड़ाव में घर के सदस्यों की वोटिंग की क्यों की जाती है.
विशाल के एलिमिनेशन से खूब रोए कटारिया
Big Boss Ott 3 के आखिरी वीकेंड के वार में शिवानी कुमारी के घर से बेघर होने के बाद जनता की वोटिंग से बाहर हुए विशाल पांडेय (Vishal Pandey Eliminated) के जाने से लव कटारिया (Lov Katariya) काफी रोए. घर के सदस्यों ने उन्हें खूब समझाया लेकिन वो अपने आप को रोक नहीं सके.
महाराष्ट्र में जन्में विशाल पांडेय सोशल में काफी एक्टिव हैं उनके इंस्ट्राग्राम में 9 मिलियन फॉलोवर्स हैं. विशाल की टीम ने सोशल मीडिया में लिखा की थप्पड़ अटैक के बाद अरमान मलिक को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया था और उसे बचाने के लिए रणवीर शौरी को पावर दी गई. विशाल के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया. कुछ यूजर्स ने कहा कि रणवीर शौरी को ट्राफी देकर ये खेल खत्म करो
