Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shahrukh Jawan Fan: ये है अनोखा जवान ! 36 गर्लफ्रैंड, 72 एक्स और 80 दोस्तों के साथ देखेगा JAWAN, बुक कर दिया पूरा थियेटर, शाहरुख ने ऐसे दिया जवाब

Shahrukh Jawan Fan: ये है अनोखा जवान ! 36 गर्लफ्रैंड, 72 एक्स और 80 दोस्तों के साथ देखेगा JAWAN, बुक कर दिया पूरा थियेटर, शाहरुख ने ऐसे दिया जवाब
शाहरुख खान का अनोखा फैन, जवान फ़िल्म देखने के लिए किया पूरा हॉल बुक, फोटो साभार सोशल मीडिया

अपने चहेते एक्टर के लिए फैंस न जाने क्या-क्या नहीं करते हैं. कुछ ऐसा ही शाहरुख के इस अनोखे फैन ने किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शाहरुख की अपकमिंग फिल्म जवान 7 सितंबर को पर्दे पर आ जायेगी. इस बीच एक फैन ने फ़िल्म देखने के लिए अपनी 36 गर्लफ्रैंड,72 एक्स-गर्लफ्रैंड और 80 दोस्तों के साथ पूरा हॉल ही बुक कर डाला. इस अनोखे फैन के किये गए एक्स पर पोस्ट पर शाहरुख खान ने भी कुछ इस तरह से जवाब दिया.


हाईलाइट्स

  • फ़िल्म जवान देंखने के लिए इस युवक ने निकाला अनोखा तरीका, पूरा हॉल किया बुक
  • 36 गर्लफ्रैंड,72 एक्स और 80 दोस्त के साथ देखेगा जवान
  • शाहरुख भी बोले वाह भाई ऐश कर, 7 सितंबर को सिनेमाघरों में

Shahrukh Khan's unique fan will watch the film Jawan : किंग खान का क्रेज़ और उनकी फिल्मों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है. पठान की सफलता के बाद शाहरुख की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फ़िल्म का ट्रेलर ही कई मिलियन्स में देखा गया. शाहरुख इस फ़िल्म में कई गजब के लुक और एक्शन में दिखाई देंगे. वहीं शाहरुख के फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. एक ऐसा फैन चर्चा में है, जिसने जवान फ़िल्म देखने के लिए पूरा हॉल ही बुक कर डाला और एक चीज़ इस फैंस ने की है जिस पर शाहरुख भी रियेक्शन देने से पीछे नहीं हट पाए.

जवान 7 सितंबर से सिनेमाघरों में, अनोखा फैन बना चर्चा का विषय

शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर ने जबरदस्त धमाल मचाया . अब बारी है फ़िल्म के धमाल मचाने की. उनकी जवान फ़िल्म 7 सितंबर से सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फैंस को फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार है. अबतक जवान के लिए भारी संख्या में टिकट्स बुक हो चुके हैं. शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. एक ऐसा अनोखा फैन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह फैन कुछ इस तरह से देखेगा फ़िल्म, शाहरूख का आया रियेक्शन

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

दरअसल शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान को देखने के लिए उनके एक अनोखे फैन ने पूरा हॉल ही बुक कर डाला. इतना ही नहीं उस फैन ने फ़िल्म देखने के लिए कुछ इस तरह से प्लान तैयार किया. यह फैन अपनी 36 गर्लफ्रैंड, 72 एक्स-गर्लफ्रैंड और 80 दोस्तो के साथ फ़िल्म देखेगा. इस फैन ने अपने एक्स पर पोस्ट भी किया है. तबसे यूजर्स के मजेदार रियेक्शन आना शुरू हो गए हैं.

खास बात यह कि इस फैन ने शाहरुख खान को भी टैग किया है. अब शाहरुख भी फैन के इस पोस्ट को देखकर रुक नहीं सके. उन्होंने रिप्लाई देते हुए लिखा कि 'वाह भाई तेरी तो जवानी फूट-फूट कर चमक रही है, हा हा ऐश कर'..

यूजर्स ने दिए मजेदार रियेक्शन

शाहरुख के इस अनोखे फैन के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा, अब हॉल में खूब हंगामा होने वाला है. जब सभी 36 गर्लफ्रेंड आमने-सामने होंगी तो उनकी कैट फाइट फिल्म जवान के दौरान शुरू होगी. एक यूजर ने कहा, ये शख्स असली सैनिक है. एक अन्य ने कहा , लगता है इस भाई ने ठेका ले रखा है, जवान फिल्म हिट कराकर ही मानेगा.’

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us