Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farmani Naaz Brother Arrested : सिंगर फरमानी नाज़ के भाई, पिता औऱ जीजा ने मिलकर किया गंदा काम हर तरफ़ हो रही रही बदनामी

Farmani Naaz Brother Arrested : सिंगर फरमानी नाज़ के भाई, पिता औऱ जीजा ने मिलकर किया गंदा काम हर तरफ़ हो रही रही बदनामी
Farmani Naaz Brother Arrested

सोशल मीडिया व यूट्यूब की चर्चित सिंगर फ़रमानी नाज के भाई, पिता औऱ जीजा पर लूट के आरोप लगे हैं, पुलिस ने एक ट्रक सरिया लूटकांड मामले में सभी को गिरफ्तार किया है. फ़रमानी के भाई, पिता औऱ जीजा इस लुटेरे गैंग के सरगना बताए जा रहे हैं. Farmani Naaz Bhai Arrested

Farmani Naaz Latest News : अपनी आवाज़ के चलते करोड़ों लोगों से सम्मान पा रहीं फेमस यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज़ के घर वाले ही उनकी बदनामी कराने में जुटे हुए हैं.गरीबी से निकलने के लिए संघर्ष कर रहीं फरमानी दिन रात मेहनत कर रही हैं, उनके एक भाई फ़रमान भी फरमानी के साथ गाना गाते हैं.उनकी आवाज भी अच्छी है. भाई बहन की इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है.वहीं दूसरी ओर फरमानी का एक दूसरा भाई अरमान, पिता औऱ जीजा जरायम कर रहे हैं, पुलिस ने एक बड़े लूटकांड का खुलासा किया तो सब हैरत में पड़ गए. 

क्या है पूरा मामला..

मेरठ के सरधना के टेहरकी गांव में एक माह पूर्व बदमाशों ने निर्माणाधीन टंकी में धावा बोलकर वहां से कई कुंतल सरिया लूट लिया था.चौकीदारों को बंधक बनाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था. रविवार को पुलिस ने खिर्वा मार्ग एक पिकअप को घेराबंदी कर रोका.आरोपियों से पूछताछ की गई तो कई घटनाएं करना कबूल किया.थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने टेहरकी गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी का सरिया भी लूटा था.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज, शाकिर, मोनू निवासी पाबली खास, मोनू, इरशाद निवासी द्वारिकापुरी कंकरखेड़ा, फिरोज पुत्र सादिक निवासी टेहरकी, शारुक पुत्र लियाकत अली निवासी जिटौली व अरमान पुत्र आरिफ निवासी मोहम्मदपुर लोहड्डा के रूप में हुई. अरमान फरमानी नाज का सगा भाई है.

इस मामले में पुलिस को फरमानी के पिता आरिफ़ औऱ जीजा इरशाद की भी तलाश है, दोनों फ़रार बताए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि अरमान इस पूरे गैंग का सरगना है.और पिता व जीजा भी इन चोरी, लूट की घटनाओं में शामिल हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us