Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सुशांत राजपूत केस:रिया चक्रवर्ती से आठ घण्टे तक चली पूछताछ..!

सुशांत राजपूत केस:रिया चक्रवर्ती से आठ घण्टे तक चली पूछताछ..!
रिया चक्रवर्ती।फ़ाइल फ़ोटो, साभार-गूगल।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फँसती नज़र आ रहीं हैं..शुक्रवार को ईडी ने आठ घण्टे तक दफ्तर में बुला पूछताछ की है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

डेस्क:बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस की जाँच सीबीआई कर रही है।दूसरी ओर सुशांत के पिता ने उनके बेटे के अकाउंट से रिया द्वारा करोड़ों का हेर फेर करने का आरोप लगाया था इसलिए मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच कर रहा है।

आठ घण्टे तक चली पूछताछ..

रिया से ईडी ने तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ की है।रिया शुक्रवार की दोपहर क़रीब 12 बजे ईडी दफ़्तर पहुँची थीं।इस पूछताछ में रिया से उनकी चल-अचल संपत्ति से लेकर उनकी पिछले तीन साल में रहे इनकम सोर्स और उनके भाई की फर्म तक हर चीज के बारे में पूछताछ की गई है।रिया के सीए और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी पूछताछ के दौरान ईडी ऑफिस में मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें-बीएड प्रवेश परीक्षा:यूपी में कोरोना संकट के बीच 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा.!

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं।रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए हड़पने और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। रिया से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत ईडी की पूछताछ जारी है।अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं. ये कॉल डिटेल्स पिछले 1 साल की हैं।इसके मुताबिक, रिया ने पिछले एक साल के दौरान फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट को 16 बार कॉल किया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us