Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सलमान ख़ान ने आख़िर अपने ही बॉडीगार्ड को सरेआम क्यों मारा थप्पड़..ये वज़ह बताई जा रही है.?

सलमान ख़ान ने आख़िर अपने ही बॉडीगार्ड को सरेआम क्यों मारा थप्पड़..ये वज़ह बताई जा रही है.?
सोशल मीडिया वायरल फोटो

सलमान खान ने अपने ही बॉडीगार्ड को सबके सामने अचानक थप्पड़ जड़ दिया।सलमान खान अपनी फिल्म भारत के प्रीमियम के लिए गए थे जहाँ ये घटना घटित हुई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान इनदिनों अपनी फिल्म भारत के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर खासा चर्चा में हैं।वायरल वीडियो में सलमान ने भीड़ के दरमियान अपने ही बॉडीगार्ड को थप्पड़ मार रहे हैं।

यह भी पढ़े:गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी है बेहद खूबसूरत..बॉलीवुड में हो रही है इस फ़िल्म से इंट्री.!

वीडियो तेजी वायरल तो हुआ लेकिन बाद  में इसे डिलीट कर दिया गया।जानकारी के अनुसार ये घटना उस समय की है जब सलमान अपनी फ़िल्म भारत के प्रीमियम के दौरान एक जगह गए हुए थे।

सलमान ने क्यों मारा बॉडीगार्ड को थप्पड़...

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

सलमान का अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने का वीडियो कई दिनों पहले का है जब वह अपनी फ़िल्म भारत के प्रीमियर के लिए गए थे। बताया जा रहा है उनके बॉडीगार्ड ने एक बच्चे से बदसलूकी कर दी थी जिसकी वजह से सलमान का पारा अचानक चढ़ गया और उन्होंने बिना सोंचे समझे अपने बॉडीगार्ड को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।घटना के दौरान उनके ही किसी फैन ने उसका वीडियो बना लिया। और एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट ने इसे शेयर कर दिया।बाद में इसे डिलीट भी कर दिया गया था।

बॉडीगार्ड शेरा ने मीडिया को बताई वज़ह...

इस घटना के बाद सलमान के बॉडीगार्ड शेरा मीडिया से बातचीत करते हुए बताया गया कि मालिक को गुस्सा जल्दी आता है। वे बच्चों और बुजुर्गों के प्रति बहुत ही प्रोटेक्टिव रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने अपनी टीम से पहले ही सख्त हिदायत दी थी कि बच्चों और सीनियर सिटीजन के प्रति बहुत सावधान रहें।शेरा ने बताया कि उस बॉडीगार्ड को टीम से तुरंत हटा दिया गया है।

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us