
Up Crime News:परवान चढ़ा चाचा भतीजी का इश्क़ औऱ फ़िर दोनों पेड़ पर लटके मिले
यूपी के उन्नाव में एक प्रेमी युगल (lover couple) ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली है, दोनों के शव जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
उन्नाव:दोनों के बीच पारिवारिक चाचा भतीजी का रिश्ता था,इस लिए घर वालों को उनको रिश्ता नामंजूर था,औऱ दूसरी तरफ़ परवान चढ़ चुके इश्क़ को मुक़ाम न मिल पाने से परेशान प्रेमी युगल मौत के रास्ते पर चल पड़े।unnao news
मामला उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र का है, जानकारी के अनुसार पश्चिमी टोला निवासी एक 20 वर्षीय लड़के औऱ वहीं की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।दोनों के बीच पारिवारिक चाचा भतीजी का रिश्ता था, इस लिए घर वालों को जब उनके प्रेम प्रंसग की जानकारी हुई तो उन्होंने सख़्त आपत्ति जताई।unnao couple sucide

सीओ ने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रंसग की बात पता चली है, परिजनों द्वारा शादी से इंकार किए जाने की वजह से दोनों ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
