Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या..ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कम्प!

यूपी:मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या..ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कम्प!
प्रतीकात्मक फोटो

शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश के एक ज़िले से बेहद ही सनसनीखेज वारदात की ख़बर सामने आई हैं.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में वारदात की पूरी कहानी।

सोनभद्र: सुबह सुबह ताज़ी हवाओं का लुफ़्त उठाने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कॉलेज के प्रिंसिपल को महंगा पड़ गया।जब वह सड़क पर टहल रहे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।

मामला यूपी के सोनभद्र ज़िले की रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गाँव निवासी सुरेश यादव(60) एक इंटर कालेज में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे थे।शनिवार तड़के क़रीब 5:30 बजे वह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे तभी कुछ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रिंसिंपल का रास्ता रोककर उनपर एक के बाद एक पांच गोलियां मारी।जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े: सनसनी खेज बीच सड़क पति ने पत्नी का गला रेता मौत.!

सुबह सुबह हुई इस ससनीखेज वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है मौक़े पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंसिपल का कॉलेज की एक ज़मीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और आज हुई यह घटना उसी का परिणाम है।

आपको बता दे कि मृतक सुरेश यादव को पिछले साल शिक्षक दिवस के मौक़े पर राज्यपाल राम नाईक द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us