Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:जब साथ जी न सकें तो साथ में जान देकर दुनियां को अलविदा कह गया एक प्रेमी जोड़ा!

यूपी:जब साथ जी न सकें तो साथ में जान देकर दुनियां को अलविदा कह गया एक प्रेमी जोड़ा!
फोटो साभार गूगल

रायबरेली ज़िले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक बाग में नीम के पेड़ पर युवक युवती के लटकते हुए शव मिलने से इलाक़े में हड़कम्प मच गया पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

रायबरेली: प्यार,मोहब्बत,इश्क़ ये वो अहसास है जो हर दिल मे बसता है,ये वो जज़्बा है जो क़ायनात के ज़र्रे ज़र्रे में बिखरा हुआ है।बस इसी बात पे नफ़रत को भी मोहब्बत से नफ़रत है।और शायद यही वजह है कि नफ़रत और मोहब्बत के बीच की जंग सदियों से चली आ रही है।अब आलम ये है कि इश्क भी अब रिश्क है एक ऐसा रिश्क जिसमें 'जान' तो मिलती पर जान जाने का भी ख़तरा बना रहता है अब मानो इश्क़ करना जैसे गुनाह हो गया हो।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी,देवर व दो बच्चों की जहर खाने से हालत बिगड़ी कानपुर रेफर.!

ऐसा ही कुछ नज़ारा शुक्रवार सुबह रायबरेली ज़िले में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गाँव मे देखने को मिला जहां इश्क एक बार फ़िर दो प्रेम करने वालों की मौत का कारण बना।

जानकारी के अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गाँव का रहने वाले विमलेश पुत्र रामेश्वर (18) व आरती (18) पुत्री महिपाल रावत का काफ़ी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरती के पिता को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने आरती को काफ़ी डांटा फटकारा और कहा कि हम गाँव के ही रहने वाले विमलेश के साथ तुम्हारी शादी नहीं कर सकते।इसके बाद विमलेश और आरती का मिलना मिलाना बन्द हो गया।लेक़िन दोनों ने साथ में जीने और मरने की कसमें खाई थी चुप कैसे बैठते और मौका देखकर दोनों गुरुवार रात अपने अपने घरों से एक साथ गायब हो गए।इसके बाद दोनों के परिजनों ने दोनों को खूब ढूंढा लेक़िन वह नहीं मिले और आज सुबह क़रीब 8:30 जब मिले भी तो नीम के पेड़ पर मरे हुए लटके मिले।

यह भी पढ़े:हाइवे पर लूट करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़..गैंग में कई स्थानीय भी शामिल.!

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंच दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शुरूआती जांच पड़ताल में यह तथ्य सामने आए हैं कि आरती के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था जबकि युवक व युवती आपस मे शादी करना चाह रहे थे।बस यही कारण था कि दोनों ये कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रथमदृष्टया इसे प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं क्योंकि यह मामला आनर किलिंग से भी जुड़ा हो सकता है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us