यूपी:बेख़ौफ़ बदमाशों ने की दिनदहाड़े विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष की हत्या..इलाके में भारी तनाव!
On
यूपी के प्रतापगढ़ ज़िले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सोमवार सुबह वीएचपी नेता की बेख़ौफ़ बदमाशों ने हत्या कर दी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
प्रतापगढ़-यूपी में बेलगाम हो चुके अपराध का एक और ताजा मामला सामने आया है।प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने वीएचपी नेता ओम मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी।
यह भी पढ़े:प्रयागराज:हाईकोर्ट परिसर में पहुंचते ही साक्षी के पति अजितेश की लोगों ने की जमकर पिटाई!

आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी ओम मिश्रा कचहरी में वकालत करते थे।ओम मिश्रा जब अपने साथी के साथ कोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी और फिर भाग निकले। खून से लथपथ अधिवक्ता को देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी।
Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
