Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News:बाँदा में काले हिरण का शिकार.कई शिकारी पुलिस के हत्थे चढ़े

Uttar Pradesh News:बाँदा में काले हिरण का शिकार.कई शिकारी पुलिस के हत्थे चढ़े
Banda News:काले हिरण का शव

बाँदा के जंगलों में काले हिरण का शिकार कर रहे शिकारियों को पुलिस ने दबोच लिया है.एक काले हिरण का शव भी पुलिस ने बरामद किया है. Banda Tindwari Black buck hunt news

Banda Tindwari News:दुर्लभ जंगली जीवों का शिकार न हो इसके लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं.बावजूद इसके जंगली जीवो का शिकार जारी है.यूपी के बाँदा ज़िले में कई  शिकारियों को पुलिस ने रंगे हांथो शिकार करते हुए पकड़ लिया है.इनके पास से एक काले हिरण का शव भी पुलिस औऱ वन विभाग की टीम ने बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार तिंदवारी (Tindwari) थाना क्षेत्र के गजनी गांव में गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे कई लोग जंगल में जाल बिछाकर हिरणों का शिकार कर रहे थे. चौतरफा घेरकर हिरणों को जाल की तरफ हांकने से हिरण जाल में फंस जाते है.उन्हें डंडों से पीटकर मार डालने के बाद शिकारी हिरण का शव अपने कब्जे में कर लेते हैं. 

यह चल ही रहा था कि तभी गांव वालों ने थाना पुलिस को खबर दे दी.पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शिकारियों का जत्था भागने लगा.पुलिस ने घेराबंदी कर चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के मुताबिक सात अन्य शिकारी भाग निकले.पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई.हिरण का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पशु चिकित्सा विभाग को भेज दिया गया.

देर शाम तक वन विभाग ने तिंदवारी थाने में वन जीव-जंतु संरक्षण अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है.थाना इंसपेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिकारियों में रामरतन केवट पुत्र बहोरी, बलवीर केवट पुत्र देवशरण, रामकेश केवट पुत्र चंद्रपाल और कमल केवट पुत्र शिवसहाय शामिल हैं.ये चारों थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के लाहा केवटरा के रहने वाले हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us